अंबिकापुर

दोस्त के साथ घूमने निकले युवक का होमगार्ड ने किया अपहरण, फिरौती में मांग रहा था 20 हजार रुपए, गिरफ्तार

Kidnapping: अपहृत युवक की बहन ने थाने में दर्ज कराई मामले की रिपोर्ट, नगर सेना के जवान के कब्जे में रहे युवक ने बहन को फोन कर बताई बात, दूसरे दिन घर लौटा अपहृत युवक, होमगार्ड का जवान गिरफ्तार
2 min read
Kidnapping case
Homeguard jawan's arrested in kidnapping case

अंबिकापुर. Kidnapping: दोस्त के साथ स्कूटी पर घूमने निकले युवक के अपहरण मामले में पुलिस ने नगर सेना के एक जवान के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। इस मामले में 20 हजार रुपए फिरौती मांगने की बात भी सामने आई है। दरअसल युवक जिस दोस्त के साथ घूमने निकला था, उसका नगर सेना के जवान से 20 हजार रुपए का लेन-देन था। घटना दिवस 18 मार्च की शाम दोनों का आमना-सामना हो गया, इस दौरान वह वहां से चला गया। इसके बाद नगर सेना का जवान उसे अपने साथ ले गया और एक कमरे में बंद कर रातभर रखा। यहां से उसने फिरौती की मांग की। अपहृत युवक की बहन ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।


सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कतकालो निवासी मानसी महंत पिता शिवचरण ने गांधीनगर थाने में 19 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके छोटे भाई मनमोहन महंत का श्याम नामक व्यक्ति द्वारा ग्राम सुखरी से अपहरण किया गया है।

उसे अज्ञात घर में बंद कर रखा गया है तथा उसे छोडऩे के एवज में 20 हजार रुपए की डिमांड की जा रही है। उसने बताया कि 18 मार्च की शाम वह छोटे भाई के साथ कुछ सामान लेने अंबिकापुर जाने ही वाली थी कि गांव का ही मुरली महंत घर आया और भाई से बातचीत की। इसके बाद दोनों स्कूटी में सवार होकर चले गए। देर रात तक उसका भाई घर नहीं लौटा और न ही मुरली ने उसकी कोई खबर दी।


रात 3 बजे भाई का आया फोन
उसने बताया कि रात 3 बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया। इसमें उसके भाई मनमोहन के रोने की आवाज आ रही थी। मनमोहन ने ही फोन पर बताया कि वह मुरली के साथ ग्राम सुखरी आया था। यहां से मुरली कहीं चला गया तो श्याम नाम का लडक़ा उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर किसी के घर में लाकर बंद कर रखा है।


20 हजार रुपए की डिमांड
फोन पर भाई ने बताया कि श्याम उसे खाना-पानी भी नहीं दे रहा है। उसके द्वारा 20 हजार रुपए की डिमांड की जा रही है। वहीं जल्द ही रुपए की व्यवस्था नहीं करने पर हाथ-पैर तोडऩे की धमकी भी दी जा रही है।

इसके बाद मनमोहन से किसी ने मोबाइल छीनकर स्वीच ऑफ कर दिया। इसके बाद से वह उक्त नंबर पर कॉल कर रही है लेकिन फोन नहीं लग रहा है। फिर सुबह उसने अपने भाई भोला दास को पूरी बात बताई।


घर लौटा युवक, होमगार्ड गिरफ्तार
भोला दास ने बताया कि घटना दिवस की रात 9 बजे मुरली ने उससे पूछा था कि मनमोहन घर आया है या नहीं। मुरली ने बताया कि वह और मनमोहन ग्राम सुखरी गए थे। यहां सूरजपुर जिले में पदस्थ होमगार्ड श्याम मिला, जिसे मुझे 20 हजार रुपए देने थे। जब वह रुपए मांगने लगा तो वह मनमोहन को छोडक़र वहां से चला गया था।

रिपोर्ट पर पुलिस धारा 364-ए, 365 का मामला कायम कर जांच शुरु की थी। इसी बीच 19 मार्च की शाम अपहृत मनमोहन घर लौट आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Published on:
20 Mar 2024 06:52 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ