अंबिकापुर. Sky lightning: सरगुजा व बलरामपुर जिले में सोमवार की दोपहर अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना में एक पंच की जहां मौत हो गई, वहीं एक घर के सदस्य व मेहमान बाल-बाल बच गए। दरअसल सामरी में घर का छप्पर छाने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में ग्राम का पंच आ गया था। जबकि लुंड्रा में मेहमानों से भरे घर में आकाशीय बिजली गिर गई थी। इससे तेज शॉर्ट-सर्किट हुआ और घर के भीतर की दीवारें काली हो गईं।