अंबिकापुर

Video: आधी रात लडक़ी के साथ खेत में बातचीत कर रहे 16 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

Knife attack: आईपीएल का फाइनल मैच देख रहे किशोर के चाचा को युवक ने खेत में घायलावस्था में पड़े होने की बताई बात, चाचा जब खेत में पहुंचा तो लडक़ी भी थी साथ
2 min read
• •
Updated: 31 May 2023, 9:43 PM IST
Murdered by knife attack
Young man dead body in hospital

अंबिकापुर. Knife attack: धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीह में २९ मई की देर रात को एक किशोर पर अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। किशोर एक लडक़ी के साथ खेत में बातचीत कर रहा था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए धौरपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन ने उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान 30 मई की देर शाम उसकी मौत हो गई।


सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरडीह निवासी 16 वर्षीय मयंक बघेल पिता कृष्णा बघेल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल 29 मई की रात को मयंक का चाचा फूलसाय गांव में ही अन्य लोगों के साथ आईपीएल टी-20 क्रिकेट का फाइनल मैच देख रहा था।

इसी बीच पड़ोस के एक युवक ने आकर बताया कि मयंक को किसी ने चाकू मार दिया है, वह खेत में पड़ा है। सूचना पर मयंक का चाचा बाइक से पहुंचा। वहां उसने देखा कि मयंक घायल पड़ा था और साथ में एक लडक़ी भी थी।

पूछने पर लडक़ी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति हाथ में टार्च लेकर आया और मयंक के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। उसने अपने हाथ में कुल्हाड़ी भी रखी थी। झूमाझटकी के दौरान मयंक ने कुल्हाड़ी छीन लिया था। चाकू से प्रहार करने के बाद वह भाग गया है।


अस्पताल में तोड़ा दम
चाकू के वार से घायल पड़े मयंक को लेकर उसका चाचा मेन रोड पर पहुंचा। इसके बाद परिजनों द्वारा उसे कार से धौरपुर अस्पताल ले जाया गया।

यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया था। परिजनों ने 30 मई की सुबह उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान देर शाम को उसकी मौत हो गई।


जांच में जुटी पुलिस
इधर परिजनों ने बताया कि गांव में शादी होने की वजह से अलग-अलग गांव से लोग आए हुए थे। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना में शुरु कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत