अंबिकापुर

लिव इन रिलेशनशिप में थे दोनों, प्रेमी ने कुछ ऐसा कहा कि प्रेमिका ने दुनिया को कह दिया अलविदा

अंबिकापुर के पटेलपारा में किराए के मकान में रहते थे दोनों, घर में नहीं था प्रेमी तो प्रेमिका ने लगा ली फांसी
2 min read
• •
Updated: 10 Jan 2018, 5:02 PM IST
Hanging
Hanging

अंबिकापुर. जशपुर जिले के प्रेमी-प्रेमिका लिव इन रिलेशनशिप में किराए के मकान में रहते थे। दोनों के बीच पिछले कई सालों से पे्रम संबंध चल रहा था। दोनों अंबिकापुर के पटेलपारा में एक किराए के मकान में रह रहे थे। 9 जनवरी की सुबह दोनों के बीच शादी को लेकर बात हो रही थी।

इस पर प्रेमी ने कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा। इसके बाद वह चला गया। इधर इस बात से क्षुब्ध युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।


जशपुर जिले के ग्राम जुरूडांड़ पंडरीपानी निवासी 22 वर्षीय राजकिशोरी का नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोनेया निवासी २५ वर्षीय निलेश के साथ पे्रम संबंध था। दोनों जशपुर से आकर अंबिकापुर के गांधीनगर थानांतर्गत पटेलपारा में किराए के मकान में रहते थे। रविवार की सुबह दोनों के बीच शादी को लेकर बात हो रही थी।

इस पर निलेश ने राजकिशोरी से कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता। युवती ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की कि ऐसा कब तक चलता रहेगा। शादी के बंधन में दोनों बंध जाते तो भविष्य के लिए अच्छा होता। इसके बावजूद युवक नहीं माना। उसने साफ शब्दों में शादी करने से इंकार कर दिया।

इसके बाद युवक वहां से चला गया। इधर युवक के इस फैसले से नाराज होकर राजकिशोरी ने किराए के मकान में ही रविवार की दोपहर शेड के पाइप में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। निलेश जब वापस लौटा तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ था और राजकुमारी फंदे पर झूल रही है।

निलेश ने उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा और उसे तत्काल मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा गांधीनगर थाने में दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पे्रमी को हिरासत में लेकर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत