8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News : बहू की जमीन पर पड़ी थी लाश और बेटा झूल रहा था फांसी पर, दूधमुंहा पोता गिरा था बिस्तर से

नजारा देखकर माता-पिता के उड़े होश, ग्राम कमलपुर में मामूली विवाद पर पति ने दिया दर्दनाक वारदात को अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 18 Dec 2017, 6:49 PM IST

Dead body of Husband-wife

Dead body of Husband wife

बिश्रामपुर. सूरजपुर जिले के सिलफिली से लगे ग्राम कमलपुर में एक हृदयविदारक घटना हुई। एक युवक ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर खुद फांसी पर झूल गया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। दरअसल सोमवार को पति-पत्नी घर में थे। युवक के पिता मंडी गए हुए थे और मां मेहमानी में कहीं गई थी।

इसी बीच सुबह लगभग 10 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे आवेश में आकर युवक ने पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी, फिर अपने गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के पिता जब घर लौटे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बहू की लाश जमीन पर थी, बेटा फांसी पर झूल रहा था और 7 माह का पोता रो रहा था। पति-पत्नी की मौत से ७ माह का दुधमुहा बच्चा अनाथ हो गया है।


सूरजपुर जिले के सिलफिली से लगे ग्राम कमलपुर निवासी 24 वर्षीय विष्णु सरकार पिता अजीत सरकार की शादी दो वर्ष पूर्व मनेंद्रगढ़ निवासी २० वर्षीय प्रिया से हुई थी। उनका 7 माह का बच्चा भी था। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ ही महीने बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू बातों को लेकर विवाद होता था।

सोमवार की सुबह विष्णु के पिता अजीत सरकार मंडी गए थे और मां कहीं मेहमानी में गई थी। पति-पत्नी बच्चे के साथ घर में अकेले थे। इसी बीच सुबह करीब 10 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे आवेश में आकर विष्णु ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर अपने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


भीतर का नजारा देख कांप गई रूह
सुबह लगभग 11 बजे जब विष्णु के पिता अजीत सरकार घर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। उनको अंदर से 7 माह के पोते की रोने की आवाज सुनाई दी तो वे किसी तरह अंदर घुसे। कमरे का नजारा देखकर उनकी रूह कांप गई।

बहू की लाश बिस्तर पर पड़ी थी और बेटा फांसी पर झूल रहा था। वहीं पोता बिस्तर से नीचे गिरकर रो रहा था। उन्होंने पोते को तुरंत गोद में उठाया और फिर पड़ोसियों को इस घटना की जानकारी दी।

इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। गांव में ही तामिली कराने आए जयनगर थाने के पुलिसकर्मी भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

इस पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस घटना से परिजन सदमे में हैं, घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि ७ माह के दुधमुहे बच्चे के सिर से माता-पिता का साया छिन गया है।