उन्होंने तत्काल इसकी सूचना बिश्रामपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात उन्होंने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतिका ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।