8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेठानी को धक्का देने के बाद देवरानी भी कूद गई कुएं में, जानिए क्या है कारण

पुलिस उलझी इस कहानी में, देवरानी की हो गई मौत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 13 Dec 2017, 10:44 AM IST

death fall in well

death fall in well

आगरा। खेरागढ़ के गांव गढ़ी मोरा नगला का ये मामला पुलिस को भी उलझा रहा है। कहानी ये बताई जा रही है कि जेठानी को धक्का देने के बाद देवरानी भी कुएं में कूद गई। अब धक्का देने के बाद देवरानी कुएं में खुद क्यूं कूदी, ये बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। देवरानी की मौत हो चुकी हैं, वहीं जेठानी अस्पताल में भर्ती है।

यहां का है मामला
थाना खोरागढ़ के गांव गढ़ी मोरा नगला निवासी जगदीश की पत्नी मीमो और उसकी जेठानी गंगादेवी संदिग्ध हालात में कुएं में गिर गईं। मीमो की मौत हो गई। गंगादेवी घायल है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसका कहना है कि वे दोनों रास्ते में मिले एक ताबीज को फेंकने गई थीं। तभी उसे मीमो ने धक्का दे दिया। बाद में वह भी कूद गई। हालांकि पुलिस को इस पर यकीन नहीं। उससे और पूछताछ की जाएगी। उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।

ये है कहानी
जंगल में कुएं से चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग उसके पास गए, तो उसमें दो महिलाएं पड़ी दिखीं। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिलाओं को बाहर निकाला। इनमें मीमों की मौत हो चुकी थी। घायल अवस्था में गंगादेवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मामला पूरा संदिग्ध
थाना खोरागढ़ के इंस्पेक्टर नरेन्द्र शर्मा का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। यह भी मालूम किया जा रहा है कि देवरानी और जेठानी के बीच पहले से कोई विवाद तो नहीं चल रहा था। उधर हर कोई यह सोचकर हैरान है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो दोनों इस हालात में मिलीं।

ये भी पढ़ें -

लाल बुलेट सवार ये शख्श जब पहुुंचा मयखाने, तो शराबियों के उड़े होश, मच गई भगदड़