अंबिकापुर

चोरी की बाइक से युवक कर रहा था लूट, 6 दिन में शहर की 3 महिलाओं को बनाया निशाना

Loot: लूट की शिकार महिलाओं ने संबंधित थाना क्षेत्र में दर्ज कराई थी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
• •
Updated: 22 May 2023, 7:59 PM IST
Loot in Ambikapur
Loot accused arrested

अंबिकापुर. Loot: चोरी की बाइक से एक युवक शहर में सिलसिलेवार ढंग से लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। मई महीने में ही वह 3 लूट की वारदात को अंजाम दे चुका था। पीडि़त महिलाओं की रिपोर्ट पर पुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आदतन है। वह बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहा था और लूट की घटना को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया।


गांधीनगर थाना क्षेत्र के तुर्रापानी निवासी सावित्री सिंह 5 मई की दोपहर अपने घर से बस स्टैंड पैदल जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार एक अज्ञात युवक महिला का पर्स लूट कर फरार हो गया था। पर्स में नकदी सहित कई दस्तावेज थे। महिला ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी।

वहीं मणिपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी शारदा देवी 9 मई की रात को अपनी बेटी के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी बीच पीछे से अज्ञात बाइक सवार महिला के हाथ से पर्स लूट कर सांड़बार की ओर फरार हो गया था। पर्स में ३ हजार रुपए नकद थे। महिला ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई थी।

वहीं तीसरा मामला कोतवाली क्षेत्र का था। बरेजपारा निवासी रंजिता सोनी 10 मई की शाम को ब्रम्हरोड होते हुए अपनी ननद के साथ सामान खरीदने संगम चौक की ओर जा रही थी। इस दौरान पीछे से अचानक एक बाइक सवार युवक आया और रंजिता के हाथ से पर्स लूट कर फरार हो गया था। पर्स में 15 हजार रुपए नकद व जरूरी कागजात थे।

पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। तीनों मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ लूट का आराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुमित उर्फ राहुल लकड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने महिलाओं से लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


बाइक चोरी के मामले में फरार था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी सुमित काफी आदतन है। वह बाइक चोरी के मामले में आरोपी है। बाइक चोरी का सहयोगी अजय चेरवा को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं सुमित फरार था और चोरी की बाइक से लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने इसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक भी जब्त किया है।

Updated on:
22 May 2023, 7:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Kabra Elephant Rescue Video: कबरा कान हाथी का रेस्क्यू करने बुलाए गए तीरथ और दुर्योधन हाथी, रायपुर से भी पहुंची है टीम, 19 लोगों की ले चुका है जान