अंबिकापुर

Loot with farmer: किसान से दिनदहाड़े 30 हजार की लूट, बेटी की शादी की तैयारी के लिए रुपए निकालकर जा रहा था घर

Loot with farmer: नेशनल हाइवे पर बाइक सवार लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम, सीतापुर बैंक से बैग में रुपए रखकर साइकिल से जा रहा था किसान, हवा डलवाने के दौरान हुई लूट
less than 1 minute read
Loot with farmer
Sitapur police station (Photo- Patrika)

सीतापुर। बैंक से 30 हजार रुपए का आहरण कर सोमवार की शाम एक किसान साइकिल से घर जा रहा था। उसने रुपए बैग में रखे थे। करीब 4 बजे बाइक सवार अज्ञात लुटेरे किसान से पैसों वाला बैग लूटकर (Loot with farmer) फरार हो गए। खून पसीने की कमाई एक झटके में गंवा देने के बाद बुजुर्ग किसान सदमे में है। उसने बेटी की शादी की तैयारी के लिए रुपए निकाले थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने नगर की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

सीतापुर के ग्राम सुर पकरीखर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान जगन्नाथ राम सोमवार की दोपहर बैंक से रुपए निकालने पहुंचा था। उसने 30 हजार रुपए का आहरण किया और उसे एक बैग (Loot with farmer) में रख लिया। इसके बाद साइकिल में बैग लटकाकर वह अपने घर जा रहा था।

शाम करीब 4 बजे वह सीतापुर नगर पंचायत से लगे ग्राम कसईढोढ़ी के पास साइकिल दुकान में हवा डलवाने रुका था। इसी बीच बाइक सवार 2 युवक वहां पहुंचे और पलक झपकते उनके साइकिल में टंगा रुपयों से भरा बैग (Loot with farmer) लेकर फरार हो गए।

बैग में 30 हजार रुपए व पासबुक थे। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही लुटेरे वहां से फरार हो चुके थे। इस घटना से किसान सदमे में है। उसका कहना था कि उसकी खून-पसीने की कमाई लूट (Loot with farmer) ली गई।

Loot with farmer: बेटी की शादी करने निकाले थे रुपए

किसान के परिजनों का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर किसान धान बेचने के बाद रुपए निकालकर घर लौट रहा था। उसने ये पैसे (Loot with farmer) अपनी बेटी की शादी की तैयारी के लिहाज से निकाला था। इस संबंध में सीतापुर एसडीओपी राजेंद्र मंडावी ने जांच की बात कही है।

Updated on:
31 Dec 2025 08:48 pm
Published on:
31 Dec 2025 07:28 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video