अंबिकापुर

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Love Couple suicide case: सरगुजा व सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित जंगल में प्रेमी जोड़े का फांसी पर लटकता मिला शव, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम
2 min read
Love couple commits suicide
Surguja News, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर/विश्रामपुर। सूरजपुर जिले के कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार की सुबह खुखड़ी बीनने जंगल गए ग्रामीणों की नजर अचानक पेड़ पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। साल के पेड़ पर युवक-युवती की एक ही दुपट्टे से फांसी पर लाश (Love couple suicide) लटक रही थी। इसकी सूचना ग्रामीणों के माध्यम से लटोरी चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाया। पास में ही युवक की बाइक मिली। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों बाइक से वहां पहुंचे होंगे और फांसी लगा ली होगी। युवक की पहचान उसके जेब में रहे आधार कार्ड से हुई। युवती की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में कुछ ग्रामीण खुखड़ी बीनने गए थे। अचानक उनकी नजर कम ऊंचाई के साल के एक पेड़ पर गई तो उनके कदम ठिठक गए। युवक व युवती का शव (Young man and girl dead body) पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक रहा था।

दोनों ने दुपट्टे के एक-एक छोर से फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही लटोरी पुलिस (Surajpur police) मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद शवों को उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

घटनास्थल के पास ही एचएफ डिलक्स बाइक क्रमांक सीजी 15 डीजी- 3422 मिली। इससे आशंका जताई जा रही है कि सोमवार को ही बाइक से प्रेमी जोड़े (Love couple commits suicide) जंगल में पहुंचे होंगे और फांसी लगा ली होगी। दोनों का शव बारिश में भीगा हुआ था।

Surguja suicide case: आधार कार्ड से हुई युवक की पहचान

पुलिस ने जब युवक की जेब चेक की तो उसमें उसका आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान सूरजपुर जिले के खडग़वां निवासी मूलचंद पिता मोहरलाल 21 वर्ष के रूप में हुई। शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। युवक का शव (Young man commits suicide) देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं युवती की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्तगी की प्रयास कर रही है।

Updated on:
25 Aug 2026 01:28 pm
Published on:
25 Aug 2026 01:28 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत