अंबिकापुर

Love couple suicide: शादीशुदा प्रेमी जोड़े की फांसी पर लटकी मिली लाश, महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से में नहीं थे कपड़े

CG Love couple suicide: शादीशुदा प्रेमी जोड़े की फांसी पर लटकी मिली लाश, महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से में नहीं थे कपड़े युवक के हैं 2 बच्चे जबकि महिला का भी है एक बच्चा, फूलों का व्यवसाय करती थी महिला, इसी दौरान दोनों के बीच हुई जान-पहचान
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2024, 6:32 AM IST
Love couple suicide

अंबिकापुर. CG Love couple suicide: सीतापुर के ग्राम गेरसा में बुधवार को शादीशुदा प्रेमी जोड़े की पेड़ के सहारे फांसी पर लटकती लाश मिली। महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से से कपड़े गायब थे। युवक अपने ही गांव में किराए का मकान लेकर महिला के साथ रह रहा था। युवक के दो बच्चे हैं जबकि महिला का भी एक 5 साल का बच्चा है। दोनों 8 महीने पूर्व भाग गए थे, पिछले एक महीने से दोनों लौटकर गांव में ही रह रहे थे।


सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेरसा निवासी जयभान चौहान 32 वर्ष शादीशुदा था। उसके 2 बच्चे हैं। उसका जशपुर जिले के ग्राम बरजोरा, कांसाबेल निवासी मंजू चौहान 26 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

जयभान अपने ही गांव में पिछले एक महीने से किराए के मकान में मंजू के साथ रह रहा था। इसी बीच बुधवार को गांव वालों ने उनका शव आम के पेड़ पर फांसी पर लटकता (Love couple suicide) देखा। सूचना पर केरजू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया।

8 महीने पहले भाग गए थे दोनों

मंजू पत्थलगांव व सीतापुर क्षेत्र में गेंदा फूल की खेती करती थी। जबकि जयभान खेती-किसानी करता था। फूलों को वह प्रदेश के अन्य जिले सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा में बिक्री करती थी।

इससे उसकी बढिय़ा कमाई हो जाती थी। इसी दौरान उसका जयभान से परिचय हुआ और प्रेम संबंध बन गया। नवंबर 2023 में दोनों घर से भाग निकले थे।

एक महीने पहले ही लौटे थे गांव

यहां से भागने के बाद दोनों ने दूसरे शहर में काम किया। यहां काम अच्छा नहीं चला तो महीने भर पहले दोनों लौट आए। जयभान ने अपने ही गांव में किराए का मकान ले रखा था और मंजू के साथ रह रहा था। इसी बीच दोनों ने यह कदम (Couple commits suicide to hang)उठा लिया।

महिला का अद्र्धनग्न मिला शव

दोनों का शव बुधवार को गांव में ही आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे। ऐसे में उसके परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। इधर सीतापुर थाना प्रभारी भरतलाल साहू का कहना है कि दोनों ने आत्महत्या की है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Updated on:
12 Jul 2024, 6:32 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत