Mainpat festival 2026: तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव हुआ शुभारंभ, पहले दिन भोजपुरी गायक मनोज तिवारी समेत स्थानीय कलाकार देंगे गीत-संगीत की प्रस्तुति
अंबिकापुर. मैनपाट महोत्सव (Mainpat festival 2026) सरगुजा की संस्कृति, अस्मिता को दिखाने का माध्यम है। आने वाले समय में यहां की संस्कृति से देश दुनिया परिचित होंगे। बाहर से आने वाले एवं स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि 2 वर्ष पहले मैनपाट महोत्सव (Mainpat festival 2026) में आना हुआ था, इस साल महोत्सव में बड़ा परिवर्तन दिख रहा है। समारोह में भव्यता दिख रही है, मैनपाट महोत्सव को आने वाले हर वर्ष मनाया जाएगा। सभी से चर्चा कर आयोजन के लिए एक तिथि निर्धारित करेंगे। 2 वर्ष पहले मैनपाट महोत्सव हेतु 50 लाख रुपए स्वीकृत किया गया था, आने वाले समय में समारोह की और भव्यता के लिए सरकार चिंता करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करना है। इस बार बस्तर में पहली बार 43 गांवों में गणतंत्र दिवस में राष्ट्रीय ध्वज (Mainpat festival 2026) फहराया गया है। हमारे छत्तीसगढ़ में नियद नेल्लानार के माध्यम से सुदूर 400 से ज्यादा गांव विकास की ओर बढ़ रहे हैं।
कार्यक्रम (Mainpat festival 2026) में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरिमन्दर सिंह टिन्नी सहित संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, डीएफओ अभिषेक जोगावत, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने मैनपाट (Mainpat festival 2026) में पर्यटन के विकास हेतु 1 करोड़ रुपए की घोषणा की तथा सीतापुर में सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड के निर्माण किए जाने की घोषणा गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का तिब्बती बंधुओं द्वारा तिब्बती संस्कृति पर आधारित "ताशी शोपा" नृत्य के साथ स्वागत किया गया।
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है। राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के समग्र विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण और नई संभावनाओं के सृजन की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मैनपाट (Mainpat festival 2026) जैसे प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल पर पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
होम-स्टे, होटल व्यवसाय, स्थानीय हस्तशिल्प, परिवहन सेवाएं और खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि हो रही है, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार को विभिन्न विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव भी भेजे गए हैं। इस दौरान सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने भी कार्यक्रम (Mainpat festival 2026) को संबोधित किया।