अंबिकापुर

CG Fake Notes News: पोस्ट ऑफिस में 1 लाख रुपए जमा करने पहुंचा था शख्स, गिनती में 500-500 के 58 नोट निकले नकली, गया जेल

CG Fake Notes News: पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हनुमान छाप सिक्का बेचने पर झारखंड के एक व्यक्ति ने उसे थमाए थे नकली नोट, वह असली नोट के साथ मिलाकर उसे खपाने पहुंचा था पोस्ट ऑफिस
2 min read
• •
Updated: 16 May 2024, 11:38 AM IST
CG Fake Notes News: Police arrest man with fake currency notes

CG Fake Notes News. प्रधान डाकघर अंबिकापुर में 14 मई को एक ग्राहक द्वारा नकली नोट खपाने की कोशिश की जा रही थी। उसने कैशियर को अपने खाते में जमा करने 1 लाख रुपए दिए थे। इसमें 500-500 के 58 नोट नकली थे। पोस्ट मास्टर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने झारखंड के एक व्यक्ति को पुराना हनुमान छाप सिक्का बेचा था। उसने ही उक्त नोट उसे दिए थे। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


CG Fake Currency Notes: लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम तुरियाबिरा निवासी कपिल गिरी का अंबिकापुर पोस्ट ऑफिस में खाता है। वह 14 मई को 1 लाख रुपए जमा करने पोस्ट ऑफिस में आया था। उसने 1 लाख रुपए का जमा पर्ची भरकर कैशियर को दिया। कैशियर द्वारा रुपए गिनने के दौरान 500-500 के 58 नोट नकली होना पाया गया।

काउंटिंग मशीन द्वारा भी उक्त जाली नोट को अलग कर दिया गया। मामले की जानकारी होने पर पोस्ट मास्टर ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

CG Counterfeit Notes: पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500-500 के कुल 29 हजार रुपए के नकली नोट जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 489-(ख) (ग) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

CG Fake Notes News 500 Rupees: हनुमान छाप सिक्का बेचने पर मिले थे जाली नोट

आरोपी कपिल गिरी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसने झारखंड के एक व्यक्ति को पुराना हनुमान छाप सिक्का बेचा था। इसके बदले उसने उसे 500-500 के 58 जाली नोट दिए थे।

CG Fake Notes News: उसने कुछ दिनों तक उक्त नोट को घर में ही रखा था। यह जानते हुए भी कि ये नोट नकली हैं, इसके बाद भी वह 58 नग नोट असली नोट के साथ मिक्स कर पोस्ट ऑफिस में जमा करने पहुंचा था।

Updated on:
16 May 2024, 11:38 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज