अंबिकापुर

पत्नी को मोबाइल देने पर भड़क गया पति, दोस्त की हत्या कर जमीन में दफनाया

जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक बहुत ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहाँ एक पति ने अपने दोस्त द्वारा उसी का मोबाईल उसकी पत्नी को दिए जाने से इतना नाराज हुआ की उसने उसकी जान ले ली।
2 min read
पत्नी को मोबाइल देने पर भड़क गया पति, दोस्त की हत्या कर जमीन में दफनाया
पत्नी को मोबाइल देने पर भड़क गया पति, दोस्त की हत्या कर जमीन में दफनाया

सरगुजा. लोग अब जरा-जरा सी बात पर मरने मारने को उतारू हो जा रहे हैं।जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक बहुत ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहाँ एक पति ने अपने दोस्त द्वारा उसी का मोबाईल उसकी पत्नी को दिए जाने से इतना नाराज हुआ की उसने उसकी जान ले ली।

जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम कोरजा के रहने वाले लखनेश्वर के पिता वकील राजवाड़े पिछले दो दोनों से गायब थे। गाँव के ही एक खेत में दफ़न एक लाश मिली जो लखनेश्वर के पिता वकील राजवाड़े की थी। मृतक के चेहरे, सिर एवं नाक में गंभीर चोट के निशान हैं।

ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ग्रामीणों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की। मृतक वकील राजवाड़े 50 वर्ष के बेटे लखनेश्वर ने बताया कि गांव के ही राजेश राजवाड़े के बीच दोस्ती थी।

राजेश राजवाड़े ने मृतक वकील राजवाड़े के बेटे लखनेश्वर को एक मोबाइल दिया था। जिसे मांगने के लिए वह 19 अक्टूबर की रात उसके घर पंहुचा। लखनेश्वर ने उसका मोबाईल उसकी पत्नी को देने की बात कही लेकिन राजेश को उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ और वो झगड़ा करने लगा।

जिसके बाद लखनेश्वर ने उसे उसकी पत्नी के पास चलकर अपनी बात को साबित करने की बात कही और राजेश के साथ उसके घर जाने लगा तभी रास्ते में उसके पिता मिल गये। उन्होंने उसे वापस भेज दिया और खुद राजेश के साथ उसके घर चले गए लेकिन वो वापस नहीं लौटे।

Updated on:
22 Oct 2019 02:37 pm
Published on:
22 Oct 2019 02:37 pm
Also Read
View All
MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या