अंबिकापुर

Monsoon 2024: मॉनसून पड़ा कमजोर: 40 दिन में सरगुजा में मात्र 133.6 मिमी बारिश, प्रदेश में सबसे कम

Monsoon 2024: मॉनसून के दिनों में हुई बारिश के आंकड़े ने किसानों व अन्य लोगों की बढ़ाई चिंता, जून में मात्र 115 प्रतिशत बारिश, सरगुजा संभाग के सभी जिलों में बनी रही यही स्थिति
2 min read
Monsoon 2024

अंबिकापुर. Monsoon 2024: मॉनसून ऋतु (Monsoon 2024) की प्रारंभिक एक तिहाई अवधि बुधवार को समाप्त हो गई। मानसून ऋतु को 1 जून से 30 सितम्बर की अवधि में परिभाषित किया गया है। 10 जुलाई को इसके 40 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान हुई बारिश के आंकड़े किसानों व लोगों के लिए चिंताजनक हैं।


अम्बिकापुर के दीर्घावधि वर्षा आंकड़ों में नगर में जून में 221.1 मिमी औसत वर्षा होती है जबकि 1 जुलाई से 10 जुलाई की अवधि में 115 मिमी की औसत वर्षा होनी चाहिए थी परंतु उत्तर छत्तीसगढ़ पर कमजोर मानसून की दस्तक के साथ वर्षा के आगाज के कारण जून में नगर में महज 115.8 मिमी वर्षा दर्ज हो पाई।

कमोबेश यह स्थिति पूरे संभाग में देखी गई। सुदूर उत्तरी राज्य सीमा का बलरामपुर जिला छोड़ कर संभाग के अन्य जिलों में वर्षा की मात्रा में उल्लेखनीय न्यूनता दर्ज की गई। सबसे कम वर्षा सरगुजा जिले में ही दर्ज हुई है।


जुलाई के प्रथम 10 दिवसीय नगर की वर्षा की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। अभी तक विभागीय वेधशाला में जुलाई में मात्र 17.8 मिमी और 1 जून से आज तक मात्र 133.6 मिमी वर्षा हुई है। जबकि इस अवधि तक औसत रूप से 320 मिमी के लगभग वर्षा हो जानी चाहिए थी।

पिछले वर्ष भी इस अंचल में प्रारम्भिक मानसून बेहद कमजोर थी फिर भी इस अवधि तक नगर में 193 मिमी वर्षा हो चुकी थी। यह आंकड़े सरगुजा के किसानों के लिए काफी चिंताजनक हैं।

बलरामपुर में सामान्य से 7 प्रतिशत अधिक वर्षा

बलरामपुर जिले की स्थिति सामान्य है। यहां 216.1 मिमी वर्षा की तुलना में 230.5 मिमी वर्षा हो चुकी है जो सामान्य से 7 प्रतिशत अधिक है। जशपुर जिले में भी वर्षा की मात्रा में न्यूनता आई है। यहां 378 मिमी की तुलना में 51 प्रतिशत की न्यूनता के साथ 185.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

कोरिया जिले में 269.1 मिमी की तुलना में 171.5 मिमी सामान्य से 36 प्रतिशत कम और सूरजपुर जिले में 278.8 मिमी की तुलना में 45 फीसदी कम 153.9 मिमी वर्षा हुई है।

औसत से 67 प्रतिशत कम वर्षा

वर्षा के क्षेत्रीय बंटन में उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग का सरगुजा जिला पूरे राज्य में इस समय न्यूनतम वर्षा क्षेत्र बना हुआ है। समग्र सरगुजा जिले में आपेक्षित औसत वर्षा 318.8 मिमी की तुलना में 103.6 मिमी वर्षा ही दर्ज हुई है, जो औसत वर्षा से 67 प्रतिशत कम है।

Updated on:
10 Jul 2024 09:28 pm
Published on:
10 Jul 2024 09:28 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से