अंबिकापुर

Mother-son died: मायके से मासूम बेटे को गोद में लेकर लौट रही महिला नाले में बही, दोनों का 1 किमी दूर मिला शव

Mother-son died: मायके से ससुराल आने के दौरान हुआ हादसा, सुबह ग्रामीणों ने नाले में दोनों का देखा शव, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
2 min read
Mother-child swept away
Mother-child body

अंबिकापुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला निवासी एक महिला सोमवार की देर शाम मायके से पैदल लौट रही थी। उसकी गोद में उसका 2 साल का बेटा (Mother-son died) भी था। इसी बीच नाला पार करते समय पानी के तेज बहाव में दोनों बह गए। दोनों का शव मंगलवार की सुबह घटनास्थल से करीब 1 किमी दूर नाले में पड़ा मिला। सूचना पर शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया। महिला व बच्चे की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमगांव निवासी पहाड़ी कोरवा महिला रजनी पति विशुन 20 वर्ष अपने मायके ग्राम रकैया गई थी। सोमवार की शाम करीब 6.30 बजे वह अपने 2 वर्षीय पुत्र आनंद को गोद में लेकर मायके से पैदल आमगांव के लिए निकली थी।

Woman body

वह रास्ते में पडऩे वाले बढऩीझरिया नाले को पार कर ही रही थी कि पानी के तेज बहाव में मां-बेटा (Mother-son died) बह गए। नाले में डूब जाने से उनकी मौत हो गई।

Mother-son died: सुबह गांव वालों ने देखा शव

इधर महिला रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजन उनकी खोजबीन में लगे थे। इसी बीच आस-पास के गांव के लोगों ने महिला व बच्चे का शव घटनास्थल से करीब 1 किमी दूर नाले में पड़ा (Mother-son died) देखा।

Child body

इसकी सूचना पर परिजन व शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को बाहर निकाला और पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया।

बारिश में नदी-नाले उफान पर

सरगुजा संभाग में पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। बलरामपुर जिले से बहने वाली नदियां व नालों (Mother-son died) में भी पानी भरा हुआ है। सोमवार की शाम को ही मछली मारने गया एक युवक भी शंकरगढ़ इलाके में बह गया था, इससे उसकी मौत हो गई थी।

Published on:
01 Jul 2025 04:37 pm
Also Read
View All
Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव