अंबिकापुर

Murder case: लिव-इन में रह रही महिला की कर दी थी हत्या, डेढ़ साल बाद आरोपी गिरफ्तार कत्ल की ये थी वजह

Murder case: लिव-इन में रह रहे युवक ने ही की थी हत्या, अस्पताल में भर्ती कराकर हो गया था फरार, पुलिस ने शहर से ही किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2025, 7:45 PM IST
Murder case
Murder accused arrested (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. लिव-इन में रह रही महिला की हत्या के मामले में डेढ वर्ष से फरार आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला अपने पति की मौत के बाद आरोपी के साथ रह रही थी। 14 अप्रैल 2024 को आरोपी महिला से रुपए मांग रहा था। नहीं देने पर जमकर मारपीट की थी। गंभीर हालत में वह महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया था। इधर इलाज के दौरान महिला की मौत (Murder case) हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

मृतिका सफीरा तिग्गा अपने पति की मृत्यु के बाद सोनू पंडित के साथ पीजी कॉलेज के सामने एक झोपड़ी में रहती थी। 13 अप्रैल 2024 को सोनू ने सफीरा से पैसे मांगे। उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सफीरा चोपड़ापारा सोमारी मानिकपुरी के पास चली गई।

14 अप्रैल को सोनू वहां पहुंचा और उसे वापस लाने की बात कहकर आकाशवाणी चौक के पास फिर से बुरी तरह मारपीट की। गंभीर चोट लगने पर सोनू उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। इलाज के दौरान 19 अप्रैल को सफीरा की मौत (Murder case) हो गई थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

Murder case: पुलिस ने किया गिरफ्तार

गांधीनगर थाने में आरोपी सोनू पंडित उर्फ बृजेश उपाध्याय के खिलाफ धारा 302 (Murder case) के तहत मामला दर्ज था। डेढ़ वर्ष बाद पुलिस ने आरोपी को शहर के सतीपारा शीतला वार्ड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
3 Sep 2025, 7:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप