अंबिकापुर

Murder news: पत्नी से हो रही थी लड़ाई, बीच-बचाव करने पहुंचा पड़ोसी तो डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

Murder news: मैनपाट के लुरैना में युवक ने पड़ोसी के बुजुर्ग को मार डाला, बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Murder news: पत्नी से हो रही थी लड़ाई, बीच-बचाव करने पहुंचा पड़ोसी तो डंडे से पीट-पीटकर की हत्या
Murder accused arrested

अंबिकापुर। मैनपाट के लुरैना में एक युवक की पत्नी से लड़ाई हो रही थी। यह देखकर गुरुवार को पड़ोस में रहने वाला बुजुर्ग बीच-बचाव करने तथा दोनों के बीच समझौता कराने पहुंचा था। इसी बीच युवक ने उसे खेत में दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से इतना मारा कि उसकी मौत (Murder news) हो गई। मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।

मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लुरैना के सरनापारा निवासी अजय घीचा उर्फ बाका पिता बालक घीचा गुरुवार को पत्नी से लड़ाई झगड़ा (Murder news) कर रहा था। यह देख पड़ोस में रहने वाला चंद्रबलि माझी 58 वर्ष बीच-बचाव करने पहुंचा। वह अजय घीचा व उसकी पत्नी के बीच समझौता कराना चाहता था।

इसी बीच अजय घीचा गुस्से में आ गया और डंडे से चंद्रबलि को मारने लगा। यह देख चंद्रबलि भागा तो उसे खेत में दौड़ा-दौड़ाकर सिर, कनपटी में जानलेवा प्रहार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत (Murder news) हो गई।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

मामले (Murder news) की रिपोर्ट गुरुवार की रात मृतक के पुत्र लुरैना के बड़वापाठ निवासी जगमोहन ने कमलेश्वरपुर थाने में दर्ज कराई। इस पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

मामले में पुलिस ने आरोपी अजय घीचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने डंडे से मारकर हत्या की बात स्वीकार कर ली। इस पर पुलिस ने उसे धारा 103(1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।

Murder news: कार्रवाई में ये रहे शामिल

कार्रवाई (Murder news) में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर एसआई नवल दुबे, एएसआई डेविड मिंज, प्रधान आरक्षक अखिलेश्वर भगत, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद निकुंज, आरक्षक अर्जुन पैकरा, लुकन साय कुजूर, जेवियर बरवा, धनेश्वर पैकरा, रविन्द्र निकुंज व अमित मिंज शामिल रहे।

Updated on:
16 May 2025 06:16 pm
Published on:
16 May 2025 06:16 pm
Also Read
View All
Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई

Snake Bite: मासूम बेटी रोते-रोते हाथ को दे रही थी झटका, पिता ने देखा तो पंजा पड़ा था काला, डॉक्टर बोले- करैत सांप ने डसा, हुई मौत

Gold Fraud: सस्ता सोना दिलाने के नाम पर अंबिकापुर के सब्जी कारोबारी से 25 लाख की ठगी, तरह-तरह की गढ़ता था कहानी