अंबिकापुर

ममता फिर हुई शर्मसार : शहर के रानी तालाब में मिला नवजात, जन्म लेते ही माता-पिता ने फेंका

सुबह-सुबह घूमने पहुंचे युवक की पड़ी नजर तो दी कोतवाली पुलिस को सूचना, पुलिस जांच में जुटी
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2018, 8:50 PM IST
Newborn body
Newborn body

अंबिकापुर. माता-पिता की ममता को शर्मसार करने वाली घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। एक बार फिर ऐसी ही घटना रविवार को अंबिकापुर में सामने आई है। सुबह-सुबह रानी तालाब में घूमने पहुंचे युवक की नजर नवजात बालक पर पड़ी तो वह चौंक गया। नवजात को मृत देखकर उसने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त किया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।


शहर के रानी तालाब की ओर रविवार की सुबह भट्ठापारा निवासी सूरज नामक युवक घूमने गया था। इसी दौरान उसकी नजर अचानक तालाब में तैर रहे नवजात के शव पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब से नवजात का शव बाहर निकलवाया।

पुलिस ने शव जब्त कर मामले की जांच शुरु कर दी है। नवजात का भू्रण पूर्ण विकसित है। पुलिस का कहना है कि नवजात 8 माह का है। आशंका जताई जा रही है कि अवैध संबंध से जन्म लेने के बाद नवजात को फेंका गया होगा।


नहीं हो रहे लोग जागरुक
शासन द्वारा महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से झूला योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना का यह उद्देश्य है कि ऐसे माता-पिता जो अपनी संतान को पालने में असमर्थ हो या ऐसे लोग जो अपनी पहचान छिपाकर रखना चाहते हों, वे पालने में नवजात को छोड़ सकते हैं।

ऐसे बच्चों की देखभाल शासन द्वारा की जाएगी। इसके बावजूद लोग इस योजना के प्रति जागरुक होते दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। यदि लोग जागरुक होंगे तो नवजातों की मृत्यु दर में भी कमी आएगी।

Updated on:
30 Sep 2018, 8:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन

Athlete Animesh Kujur: इंडिया के सबसे तेज धावक अनिमेष कुजूर का सरगुजा पुलिस ने किया सम्मान, माता-पिता दोनों हैं डीएसपी

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…