26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भालू ने जंगल में मवेशी चरा रहे बालक पर किया हमला, जान बचाने साथी पेड़ पर चढ़ा, फिर…

आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने भालू को खदेड़ा फिर लहूलुहान हालत में घायल बालक को अस्पताल में कराया भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 30 Sep 2018, 6:48 PM IST

Injured child

Injured Child

कुसमी. सामरी थाना क्षेत्र के सुदूर माओवादी प्रभावित क्षेत्र चुनचुना पुंदाग के ग्राम पीपरढाबा निवासी एक 10 वर्षीय बालक शनिवार की शाम जंगल में मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान एक भालू ने उस पर हमला कर दिया।

इससे बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया, वहीं साथ में मवेशी चरा रहे एक अन्य किशोर ने पेड़ पर चढ़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घायल बालक को परिजन ने कुसमी अस्पताल में भर्ती कराया है, यहां उसका उपचार चल रहा है।


सामरी थाना क्षेत्र के माओवाद प्रभावित चुनचुना पंचायत के ग्राम पीपरढाबा निवासी 10 वर्षीय बालक बसंत यादव पिता संतु यादव गांव के ही 14 वर्षीय अर्जुन यादव के साथ शनिवार की शाम जंगल में मवेशियों को चरा रहा था। इसी दौरान झाडिय़ों के बीच से एक भालू ने निकल कर बालक बसंत पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें : आधी रात को पत्नी ने पास सोए पति को जगाकर कही ऐसी बात कि उड़ गए होश, फिर कुछ देर बाद हो गई मौत

इससे बसंत जमीन पर गिर गया और भालू उसे नोचने लगा। इधर उसका साथी अर्जुन भालू से अपनी जान बचाने वहां से भागकर कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ पर चढ़ गया। इधर भालू बसंत को नोच रहा था, यह देख अर्जुन पेड़ पर से ही शोर मचाते हुए लोगों को बुलाने लगा।

उसकी आवाज सुनकर गांव से अन्य लोग दौड़ते हुए जंगल में पहुंचे और शोर मचाकर किसी तरह भालू को वहां से खदेड़ा। भालू के हमले में जख्मी बालक बेहोश हो गया था। उसे ग्रामीणों ने उठाकर कुसमी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज जारी है।


हाथी-भालुओं का है आतंक
सरगुजा संभाग में हाथी और भालुओं का आतंक है। सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर व कोरिया जिले से आए दिन हाथी-भालू द्वारा लोगों को नुकसान पहुंचाने की खबरें आती रहती हैं। कई बार भालू शहर में भी घुस चुके हैं।