26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथियों के हमले में 1 महीने पहले मृत डिप्टी रेंजर का नाम भी चुनाव की व्यय निगरानी समिति में

प्रशासनिक लापरवाही की बात आ रही सामने, 31 अगस्त को हाथियों के हमले में मौत हो चुकी है डिप्टी रेंजर सीताराम तिवारी की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 30 Sep 2018, 4:49 PM IST

Collectorate Koria

Collectorate Koria

बैकुंठपुर. आगामी विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारी में पूरा प्रशासनिक अमला जुटा है और अलग-अलग समिति गठित कर प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया। इइएम (चुनाव व्यय निगरानी), एमसीएमसी (जिला मीडिया अनुप्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति) और एमसीसी (आदर्श आचार संहिता) को लेकर 3 अक्टूबर शाम 4 बजे कलेक्टोरेट स्थित एनआइसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में प्रशिक्षण दिया जाना है।

प्रशासनिक लापरवाही के कारण प्रशिक्षण लेने वाले अफसरों की सूची में केल्हारी के डिप्टी रेंजर सीताराम तिवारी का नाम लिखा है। जबकि उनकी हाथियों के हमले में 1 महीने पहले ही मौत हो चुकी है। हालांकि सूची में गलती की जानकारी मिलने पर सुधार करा लिया गया है।


जिला निर्वाचन कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रशिक्षण लेने वाले अधिकारियों की सूची जारी की गई है। इसमें अपर कलक्टर आरए कुरूवंशी, जिला कोषालय अधिकारी अनिल पाठक, ग्रामीण यांत्रिकी भरतपुर एसडीओ एसएल कंवर, ग्रामीण यांत्रिकी सोनहत एसडीओ एमआर सिंह, ग्रामीण यांत्रिकी मनेन्द्रगढ़ एसडीओ परीक्षित सूर्यवंशी,

नगर निगम उप अभियंता एमएल साहू, ग्रामीण यांत्रिकी एसडीओ डीसी जांगड़े, ग्रामीण यांत्रिकी एसडीओ रमोद चौधरी, जनपद पंचायत भरतपुर सीइओ भूपेन्द्र सोनवानी, सहायक वन संरक्षक केएस कंवर, सहायक वन संरक्षक एसएल वर्मा, सहायक वन संरक्षक सीएम साक्य, जनपद पंचायत सोनहत सीइओ संजय राय शामिल हैं।


जपं सीईओ व सीएमओ का भी नाम
वहीं गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के सहायक संचालक राजकुमार उरांव, जनपद सीइओ अनिल निगम, नई लेदरी सीएमओ संजय दुबे, मनेन्द्रगढ़ सीएमओ अरूण ध्रुव, सहायक वन संरक्षक एमएस केसर, चिरमिरी वन परिक्षेत्र अधिकारी रायसिंह मार्को, जनपद सीइओ एमएल वर्मा, उप अभियंता अखिलेश राठौर, जल संसाधन एसडीओ पीआर फुलेकर,

सीएमओ ज्ञानकुंज, सहायक वन संरक्षक जैनी ग्रेस कुजूर, उप अभियंता कन्हैया कुमार सिंह, उपवन क्षेत्रपाल कोटाडोल कुंवर बहादुर सिंह, उप अभियंता विनोद साहू, संतोष ओहदार, उप अभियंता विजय भारती, रवि गुप्ता, उप अभियंता सुरजीत सिंह कंवर, उप अभियंता गोमती प्रसाद गुप्ता, उप अभियंता रजत अग्रवाल,

वाणिज्य कर निरीक्षक कृष्ण कुमार सिदार, उप अभियंता छत्रपाल बंजारे, वाणिज्य कर निरीक्षक मनोज कुमार, उपवन क्षेत्रपाल बैकुंठपुर कमल तिवारी, उप अभियंता शैलेन्द्र मिश्रा, उद्यान संचालक अजय सिंह कुशवाहा, उप अभियंता आजाद एक्का को प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए गए हैं।


सूची पहले बन चुकी थी
अधिकारियों की सूची बहुत पहले बन चुकी थी। इसलिए उनका नाम शामिल है। सूची में संशोधन कर लिया गया है। इसके अलावा स्थानांतरण में जाने वाले अधिकारियों का नाम में भी संशोधन किया जाएगा।
आरए कुरुवंशी, अपर कलक्टर कोरिया

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग