23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान की 7वीं कक्षा की बेटी सीमा ने PM को लिखा- आपके स्वच्छता अभियान से जुड़ी हूं, मिलेगा नेशनल अवार्ड

कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर पोस्टकार्ड लेखन में हासिल किया दूसरा स्थान, 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के हाथों होगी सम्मानित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Sep 2018, 9:00 PM IST

Seema

Seema

अंबिकापुर/वाड्रफनगर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के छोटे से ग्राम भोदर के एक किसान की बेटी ने कमाल कर दिया है। वाड्रफनगर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की कक्षा ७वीं की छात्रा सीमा आयाम ने स्वच्छता में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्ड लेखन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर अविभाजित सरगुजा व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

दरअसल सीमा ने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम लिखे पोस्ट कार्ड में स्वच्छता को लेकर ऐसी बातें लिखीं कि उसके कार्ड को दूसरे स्थान के लिए चयनित कर लिया गया। अब प्रधानमंत्री खुद 2 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सीमा को अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे। छोटे से गांव में किसानी व मजदूरी कर परिवार की आजीविका चला रहे सीमा के पिता व परिजन को तो बेटी की उपलब्धि किसी सपने जैसे लग रही है।

गौरतलब है कि वाड्रफनगर विकासखंड के छोटे से गांव भोदर में रहने वाले सिंहलाल आयाम किसानी व मजदूरी कर परिवार की आजीविका किसी तरह चला रहे हैं। उनकी बेटी 12 वर्षीय सीमा वाड्रफनगर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा सातवीं में अध्ययनरत है। सीमा पढ़ाई में काफी मेधावी रही है।

उसने हाल ही में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्ड लेखन प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड लिखकर स्वच्छता का संदेश दिया था। इस पत्र में उसने स्वच्छता से जुड़ी कई ऐसी बातें लिखीं थीं, जिनसे समाज को भी काफी प्रेरणा मिलेगी। पोस्टकार्ड में सीमा द्वारा दिया गया स्वच्छता संदेश चयन कमेटी को इतना प्रभावित कर गया कि उसके कार्ड का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरे स्थान के लिए हो गया।

जब यह जानकारी विद्यालय में पहुंची तो शिक्षक के साथ ही जिले के अधिकारियों ने खुशी जताई। वहीं गांव में खेती-किसानी करने वाले सीमा के पिता सिंहलाल आयाम, मां उषा देवी व परिजन काफी गौरवान्वित हैं। सीमा ने यह उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।


अवार्ड लेने रवाना हुई सीमा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सीमा को अवार्ड देकर सम्मानित होंगे। अवार्ड लेने के लिए सीमा अधीक्षिका सुषमा जायसवाल व जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।


सीमा ने पीएम को पत्र में ये लिखा
सीमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम प्रेषित किए गए पोस्टकार्ड में लिखा है कि मैं आपके स्वच्छता अभियान से जुड़ी हुई हूं और इससे बहुत प्रभावित हूं। स्वच्छता के कारण आज मैं, परिवार वाले व आसपास के लोग कम बीमार पड़ते हैं। हम अपने विद्यालय में फलों के बीज को नष्ट करने की बजाए उसका सुखाकर रखते हैं और फिर उसे बारिश से पहले अपने विद्यालय परिसर व आसपास में उगाते हैं।

इस कारण मेरा विद्यालय व आसपास का क्षेत्र काफी हरा-भरा है और हमें शुद्ध हवा मिलती है। जब भी मैं घर जाती हूं तो अपने परिवार व पड़ोसियों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करती हूं। मैं जीवन भर ऐसा करूंगी व दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करूंगी।