
Gangrape accused arrested
वाड्रफनगर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थानांतर्गत एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने अपने जाल में फंसाया। इसके बाद वह युवती को भगाकर अपने 2 दोस्तों के साथ मध्यप्रदेश के बैढऩ ले गया। यहां युवक ने उससे दुष्कर्म किया और दो दोस्तों के सामने भी परोस दिया। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
फिर तीनों ने 3 दिन तक उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों ने पीडि़ता का एटीएम छीन लिया और रुपए निकालकर बाइक खरीद ली। 30 हजार रुपए भी बांट लिए। पीडि़ता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया है।
रघुनाथनगर थानांतर्गत ग्राम बेंतो निवासी 24 वर्षीय युवती को ग्राम हरदीबहरा निवासी सोनू कुशवाहा पिता राजेंद्र कुशवाहा 28 वर्ष ने अपने प्रेमजाल में फंसाया था। 21 सितंबर को सोनू कुशवाहा अपने दो दोस्तों गांव के ही सधुनाथ सिंह गोंड़ पिता भोला 19 वर्ष व एक अन्य नाबालिग के साथ युवती को लेकर मध्यप्रदेश के बैढऩ पहुंचा।
यहां रेण नदी पुल के पास एक घर में रखकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं उसने युवती को अपने दोनों दोस्तों के सामने भी परोस दिया। इसके बाद तीनों ने 24 सितंबर तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह भागकर घर पहुंची और पूरी बात पिता को बताई।
पिता की रिपोर्ट पर रघुनाथनगर पुलिस ने तीनों को धारा 366, 376घ व 394 के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को न्यायिक रिमांड पर लिया है।
कार्रवाई एसपी टीआर कोशिमा के निर्देशन, एएसपी पंकज शुक्ला के मार्गदर्शन व रघुनाथनगर थाना प्रभारी मनोज पासवान के नेतृत्व में एएसआई अशोक कुमार पांडेय, प्रधान आरक्षक राजेंद्र राय, आरक्षक संजय जायसवाल, गौतम मरकाम, अभिषेक पटेल, अनिल पंडवार, कुलदीप कुजूर व मनहरण मरावी द्वारा की गई।
एटीएम लूटकर खरीदी बाइक, रुपए भी बांटे
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों ने युवती का एटीएम लूट लिया। इसके बाद उन्होंने एटीएम से रुपए निकालकर 63 हजार 468 रुपए की बाइक खरीदी। इसके अलावा 30 हजार रुपए को तीनों ने आपस में बंटवारा कर लिया था।
Updated on:
30 Sep 2018, 7:44 PM IST
Published on:
30 Sep 2018, 7:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.