26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात को पत्नी ने पास सोए पति को जगाकर कही ऐसी बात कि उड़ गए होश, फिर हो गई मौत

पत्नी जमीन पर जबकि पति उसके बगल में ही सोया था खाट पर, टॉर्च जलाकर देखा तो पत्नी के बिस्तर पर थी मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 30 Sep 2018, 6:09 PM IST

Women body

Women body

अंबिकापुर. एक महिला शुक्रवार की रात अपने घर की परछी में जमीन पर सो रही थी, जबकि उसका पति बगल में ही खाट पर सोया था। आधी रात को पत्नी को पैर में कुछ काटने का अहसास हुआ तो उसने पति को जगाया। उसने बताया कि उसके पैर में जलन हो रही है।

पति ने टॉर्च जलाकर देखा तो पत्नी के बिस्तर पर जहरीला सांप रेंग रहा था। यह देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।


सूरजपुर जिले के ग्राम कुरुवां निवासी प्रमिला देवी पति फलगू साय उम्र 41 वर्ष शुक्रवार की रात पति व बच्चों के साथ घर में ही थी। रात में खाना खाने के बाद वह सोने चली गई। वह घर की परछी में जमीन पर बिस्तर लगाकर सोई थी, जबकि उसका पति बगल में ही खाट पर सो रहा था।

रात करीब 3 बजे उसे पैर में कुछ काटने का अहसास हुआ तो उसकी नींद खुल गई। वह बिस्तर से उठ बैठी और सोचा कि किसी कीड़े ने काट लिया होगा। इसी बीच उसके पैर में जलन धीरे-धीरे बढऩे लगी।

इसके बाद महिला अपने पति को जगाई। जब पति ने लाइट चालू कर देखा तो उसके होश उड़ गये। बिस्तर के पास सांप रेंग रहा था। उसे समझ में आ गया था कि पत्नी को सांप ने डसा है।


प्राइवेट अस्पताल में कराया गया भर्ती
सांप डसने की जानकारी लगते हुए पति-पत्नी दहशत में आ गए। इसके बाद पति पति पड़ोसियों की मदद से पत्नी को लेकर अंबिकापुर पहुंचा। इसके बाद महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। यहां उपचार के दौरान शनिवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग