अंबिकापुर

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Newly Married Girl Suicide: पिता गया था बाहर, पहले फोन किया फिर व्हाट्सएप में भेजी जहर की शीशी, पिता पहुंचा तो पी लिया था जहर, अस्पताल में तोड़ दिया दम

2 min read
Girl dead body (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग नवविवाहिता (Newly Married Girl Suicide) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 5 मई को उसकी शादी हुई थी। सुहागरात पर उसने पति से कहा कि वह किसी और को पसंद करती है, उसके साथ नहीं रहेगी। एक दिन बाद ही मायके वाले उसे विदा कराकर ले गए। इसी बीच उसने खौफनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि किशोरी जिस लडक़े को पसंद करती थी, उससे शादी करने से परिजन ने मना कर दिया था तथा सूरजपुर जिले के अखोराकला निवासी युवक से सामाजिक रीति-रिवाज से उसकी शादी कराई थी।

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरसिंहपुर निवासी चांदनी जायसवाल 17 वर्ष (Newly Married Girl Suicide) की शादी 5 मई को सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम अखोराकला निवासी वीरेंद्र जायसवाल से हुई थी। सुहागरात पर उसने पति से कहा कि वह किसी और लडक़े को पसंद करती है, आपके साथ नहीं रहूंगी। यह सुनकर दूल्हा भी हड़बड़ा गया।

ये भी पढ़ें

Teacher Dismissed: छात्रा के साथ कार में आपत्तिजनक हालत में मिले शिक्षक को किया गया बर्खास्त, लडक़ों ने वीडियो बनाकर किया था वायरल

इसी बीच 8 मई को उसका भाई व अन्य परिजन विदाई (चौथिया) कराकर उसे नरसिंहपुर ले गए। 15 मई की सुबह पिता समेत घर के अन्य सदस्य बाहर गए थे। इस दौरान चांदनी (Newly Married Girl Suicide) अकेली थी। इसी बीच उसने अपने पिता को फोन किया तथा कहा कि व्हाट्सएप चेक कर लें।

जहर की शीशी की फोटो पिता को भेजी

जब पिता ने व्हाट्सएप चेक किया तो जहर की शीशी की फोटो थी। इस पर हड़बड़ी में पिता ने फोन कर कहा कि जहर मत खाना, वह तत्काल घर आ रहा है। जब वह घर पहुंचा तो चांदनी (Newly Married Girl Suicide) जहर खा चुकी थी। फिर आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे राजपुर अस्पताल ले जाया गया।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत

राजपुर से डॉक्टरों ने उसकी (Newly Married Girl Suicide) गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन द्वारा उसे यहां लाकर भर्ती कराया गया। इसी बीच दोपहर करीब 1.30 बजे उसकी मौत हो गई। नवविवाहिता बेटी की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Newly Married Girl Suicide: प्रेमी से करना चाहती थी शादी

पुलिस को दिए गए बयान में परिजन ने बताया कि चांदनी (Newly Married Girl Suicide) कक्षा 9वीं तक पढ़ी थी। पिछले डेढ़ माह से उसका जशपुर जिला निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने उन्हें बताया था कि वह उससे शादी करना चाहती है, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया था कि लडक़ा दूसरे समाज का है। इसके बाद आनन-फानन में उसकी 5 मई को शादी कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें

Brutal Murder: अंबिकापुर में गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली लोहे की 12 इंच लंबी रेती, शरीर पर 16 चोट के निशान
Published on:
16 May 2026 06:35 pm
Also Read
View All
Teacher Dismissed: छात्रा के साथ कार में आपत्तिजनक हालत में मिले शिक्षक को किया गया बर्खास्त, लडक़ों ने वीडियो बनाकर किया था वायरल

Brutal Murder: अंबिकापुर में गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली लोहे की 12 इंच लंबी रेती, शरीर पर 16 चोट के निशान

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Snake Bite: साथ सो रहे मासूम बेटे को करैत सांप ने डसा तो मां ने हाथ से उठाकर फेंका, 2 बच्चों की मौत

Wife murder: 3 बच्चों के सामने पत्नी को डंडे से बेदम पीटा, फिर लेकर पहुंचा अस्पताल, मौत की बात सुन लाश छोडक़र हुआ फरार