अंबिकापुर

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Indian Railway News: उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए आई खुशखबरी, अब अंबिकापुर से मंगलवार और गुरुवार तथा दिल्ली से रविवार और मंगलवार को रवाना होगी एक्सप्रेस
2 min read
Railway news
Railway news, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (Photo-Patrika)

अंबिकापुर। उत्तर छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से अंबिकापुर से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली 22407/22408 अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (Ambikapur-Hazarat Nizamuddin express) की आवृत्ति बढ़ाने की मांग की जा रही थी। अब रेलवे बोर्ड ने इस मांग को स्वीकार करते हुए ट्रेन को साप्ताहिक से द्वि साप्ताहिक करने की मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के बाद सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और आसपास के जिलों के यात्रियों में खुशी का माहौल है।

रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन के बजाय 2 दिन संचालित होगी। रेलवे बोर्ड ने संबंधित रेलवे जोनों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि नई व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू किया जाए तथा इसकी व्यापक जानकारी यात्रियों (Rail passengers) तक पहुंचाई जाए।

अब नई व्यवस्था के तहत 22407 अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को अंबिकापुर से रवाना होगी। वहीं 22408 हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस (Ambikapur-Delhi express) अब रविवार और मंगलवार को दिल्ली से अंबिकापुर के लिए चलेगी। पहले यह ट्रेन केवल सप्ताह में एक बार संचालित होती थी, जिस कारण यात्रियों को टिकट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था और अक्सर सीटें फुल हो जाती थीं।

अब सप्ताह में 2 फेरे होने से यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे और यात्रा भी अधिक सुविधाजनक हो सकेगी। इधर बिश्रामपुर क्षेत्र के लोगों ने भविष्य में ट्रेन को त्रि-साप्ताहिक अथवा दैनिक किए जाने के अलावा बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन में भी स्टॉपेज कराए जाने की मांग को दोहराई है।

सप्ताह में 2 बार चलाने की हो रही थी मांग

अंबिकापुर से दिल्ली के बीच सीधी रेल सेवा उत्तर छत्तीसगढ़ के हजारों यात्रियों के लिए जीवनरेखा मानी जाती है। शिक्षा, रोजगार, व्यापार, चिकित्सा और प्रशासनिक कार्यों के लिए बड़ी संख्या में लोग दिल्ली एवं उत्तर भारत की यात्रा करते हैं। ट्रेन की साप्ताहिक सेवा होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सरगुजा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और यात्री संघों द्वारा लगातार ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाने की मांग रेलवे मंत्रालय के समक्ष रखी जा रही थी।

Indian Railway, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (Photo- Patrika)

Good news from Railway: मान ली गई मांग

आखिरकार रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की आवश्यकता और बढ़ती मांग को देखते हुए इसे द्विसाप्ताहिक करने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आवश्यक हो तो अतिरिक्त फेरे की शुरुआत विशेष सेवा के रूप में की जा सकती है, जिसे बाद में नियमित सेवा से जोड़ा जाएगा। साथ ही संबंधित रेलवे जोनों (Rail zones) को निर्देशित किया गया है कि नई व्यवस्था के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

इस संबंध में जेडआरयूसीसी सदस्य मुकेश तिवारी (ZRUCC member) ने कहा कि इस ट्रेन की आवृत्ति बढऩे से अंबिकापुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर, अनूपपुर, शहडोल तथा मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से मरीजों, छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तथा व्यापारियों को दिल्ली आने-जाने में अधिक सुविधा होगी। रेलवे बोर्ड के इस फैसले का सरगुजा वासियों ने स्वागत किया है।

Updated on:
22 Jun 2026 08:02 pm
Published on:
22 Jun 2026 08:02 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को जान से मारने की धमकी का आरोप

Murder in Ambikapur: घर में मिली युवक की गर्दन कटी लाश, करमा खेलकर लौटे एक ही नाम के 2 साथियों ने की हत्या

Surguja Murder News: बैंक का कर्ज पटाने पिता ने बेच दी जमीन तो नाराज हो गया बेटा, सिर पर कुल्हाड़ी मारकर की नृशंस हत्या

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो से विवाद के बाद BJP नेता को थाने ले गई पुलिस, टीआई के चेंबर में CSP से हुई तू-तू-मैं-मैं, See Video

Ambikapur News: पुलिस ने जंगल में 6 फीट तक खुदवाया गड्ढा, नहीं मिला कुछ, सामने आया था दफन करने का मामला