अंबिकापुर

Ambikapur News: छात्रा की आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, कर रहा था ब्लैकमेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी से किया निलंबित

College girl suicide case: बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने 3 दिन पूर्व जीजा के घर किया था सुसाइड, छात्रा के चैट व निजी वीडियो परिजनों को दिखाने की बात कहकर कर रहा था ब्लैकमेल
3 min read
NSUI leader arrested in girl suicide case
Ambikapur news, छात्रा अंतरा शाह व एनएसयूआई नेता ज्ञान तिवारी (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटपरिया में जीजा के घर रहकर पढ़ाई कर रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने 3 दिन पूर्व आत्महत्या (Girl student suicide) कर ली थी। छात्रा की सहेलियों ने परिजन को बताया कि एनएसयूआई छात्र नेता ज्ञान प्रकाश तिवारी द्वारा निजी चैट व वीडियो परिजनों को दिखाने की बात कहकर लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। यह मामला सामने आने के बाद अभाविप ने 12 सितंबर की रात गांधीनगर थाने के सामने एनएसयूआई का पुतला दहन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई थी। इधर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को छात्र नेता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने छात्र नेता को उसके पद व पार्टी से निलंबित कर दिया है।

एमसीबी जिले के चिरमिरी गोदरीपारा निवासी अंतरा शाह 19 वर्ष बीए प्रथम वर्ष की छात्रा (Girl student suicide to hang) थी। वह अंबिकापुर के पटपरिया स्थित अपने दीदी-जीजा के घर रहकर राजीव गांधी पीजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। छात्रा 11 सितंबर को कॉलेज से लौटी थी। खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब वह कमरे में नहीं मिली तो उसके जीजा निलेश गुप्ता ने पत्नी को बाथरूम की ओर देखने भेजा।

जब उसने बाथरूम की खिडक़ी से झांक कर देखा तो छात्रा का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर छात्रा की सहेलियां 12 सितंबर की सुबह वहां पहुंचीं। उन्होंने छात्रा के जीजा-दीदी को बताया कि एनएसयूआई नेता गांधीनगर के मुक्तिपारा निवासी ज्ञान प्रकाश तिवारी द्वारा उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। उसने छात्रा के निजी चैट व वीडियो (Chat and video) रखे थे, जिसे वह परिजनों को दिखाने की बात कहता था।

छात्रा के जीजा की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी छात्र नेता के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच के लिए छात्रा को मोबाइल भी जब्त किया है। इधर छात्र नेता फरार चल रहा था।

NSUI Leader arrested: पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

घटनाक्रम के दौरान एनएसयूआई छात्र नेता संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में उपाध्यक्ष के पद पर पदस्थ था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं व छात्रा के परिजनों द्वारा आरोपी छात्र नेता को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गांधीनगर थाने के सामने प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी को राजनीतिक दबाव (Political pressure) की वजह से बचा रही है। इधर पुलिस ने बढ़ते दबाव को देखते हुए फरार एनएसयूआई नेता ज्ञान प्रकाश तिवारी को 14 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Ambikapur news, पुलिस ने छात्र नेता को किया गिरफ्तार (Photo- Video grab)

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पद से किया निलंबित

मामला सामने आने के बाद शहर में कांग्रेस की भी किरकिरी हो रही थी। इसी बीच सोमवार को कांग्रेस सरगुजा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने आरोपी छात्र नेता ज्ञान तिवारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी व पार्टी के छात्र संगठन से निलंबित (NSUI leader suspended) कर दिया है। वर्तमान में ज्ञान तिवारी संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय एनएसयूआई प्रभाग का उपाध्यक्ष था।

निलंबन आदेश में जिलाध्यक्ष ने लिखा कि आपके विरुद्ध एक गंभीर आपराधिक मामला थाने में दर्ज हुआ है। आपकी यह गतिविधि न केवल महिला विरोधी बल्कि पार्टी के संविधान, नीतियों व आदर्श आचरण के भी प्रतिकूल है। पार्टी इसी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं कर सकती। उन्होंने लिखा कि इस पत्र के जारी होने के 3 दिन के भीतर यदि संतुष्टीप्रद जवाब नहीं आता है तो आपके खिलाफ स्थायी निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
14 Sept 2026 04:10 pm
Published on:
14 Sept 2026 04:10 pm
Also Read
View All
Ambikapur Fraud Case: 1000 रुपए देकर कपड़ा व्यवसायी को लगाया 10.28 लाख का फटका, व्हाट्सएप ग्रुप में जोडक़र लड़कियों ने किया खेला

Ambikapur News: सहायक पोस्टमास्टर ने महिला के खाते से उड़ाए 14 लाख रुपए, पासबुक अपडेट कराने पर हुआ पर्दाफाश

Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना

Surguja Hemp Smuggling: थार और लग्जरी कार का फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा, गन्ने के खेत से 2 तस्कर गिरफ्तार, मिला 69 लाख का गांजा, See Video

Ambikapur Crime: आईपीएस के बेटे की बेल्ट से पिटाई करने वाले 2 आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, कहा था- तुम्हारा बाप क्या कर लेगा? देखें Video