अंबिकापुर

Murder News: कामवाली बाई पहुंची तो कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी मालकिन की लाश, देखकर निकल गई चीख

Murder News: शरीर में कई जगह थे चोटों के निशान, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, हत्या की जताई जा रही है आशंका, जांच में जुटी पुलिस
2 min read
Murder news
Woman dead body found in the house (Photo- Patrika)

लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सोमवार की सुबह उसके ही घर में खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मामले (Murder News) का पता तब चला, जब कामवाली बाई घर में आई। उसकी नजर कमरे में पड़ी मालकिन पर गई तो उसकी चीख निकल गई। उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का परीक्षण किया तो महिला के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मिले। आशंका जताई जा रही है कि महिला की किसी ने हत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर नगर पंचायत (Lakhanpur Nagar Panchayat) में ही ग्राम बेलदगी मुख्य मार्ग पर लक्ष्मी लकड़ा पति बैजनाथ लकड़ा 70 वर्ष का मकान स्थित है। बुजुर्ग होने की वजह से लक्ष्मी लकड़ा ने काम करने के लिए एक युवती को रखा था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात महिला खाना खाकर सो रही थी।

सोमवार की सुबह करीब 7.30 बजे उसके घर काम करने वाली युवती पहुंची। वह कमरे के भीतर दाखिल हुई तो लक्ष्मी लकड़ा खून से लथपथ (Dead body on land) जमीन पर पड़ी थी। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे।

यह देखते ही वह चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर पड़ोस के लोग दौडक़र वहां पहुंचे। वहां का नजारा देखकर वे भी सन्न रह गए। उन्होंने कामवाली बाई से पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई।

Murder News: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना तत्काल लखनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। महिला के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मिलने से हत्या (Murder) की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कामवाली बाई से भी पूछताछ की है।

उसने बताया कि वह हर सुबह झाड़ू-पोंछा और बर्तन धोने आती है। आज भी पहुंची तो मालकिन इस हालत में पड़ी थीं। फिलहाल पुलिस ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। महिला की हत्या (Old age woman murder) किसने और क्यों की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

Updated on:
01 Jun 2026 07:43 pm
Published on:
01 Jun 2026 07:43 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: टैटू और कपड़े से हुई महामाया पहाड़ पर मिली लाश की शिनाख्त, फंदे से लटका था धड़, गलकर गिर गया था शरीर

Girlfriend Murder in Surajpur: इस शख्स ने प्रेमिका को पार्क में मिलने बुलाया, फिर चाकू से रेंत दिया गला, भागते-भागते गिरी, हुई मौत

Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास