अंबिकापुर

पहले कहा- तू टोनहा है, फिर डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या, हो गया फरार

पाट के बरिमा में ग्रामीण ने विवाद के बाद वारदात को दिया अंजाम, आरोपी की खोजबीन में जुटी पुलिस
2 min read
Murder
Murder in Mainpat

अंबिकापुर. मैनपाट के ग्राम बरिमा निवासी एक बुजुर्ग को बुधवार की दोपहर पहुंचे दूसरे गांव के ग्रामीण ने टोनहा कहा। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद ग्रामीण ने लाठी से बुजुर्ग के बेदम पिटाई कर दी।

सिर में गंभीर चोट लगने से वह वहीं बेहोश होकर गिर गया और थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या कर जुर्म दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है। घटना से गांव में मातम पसरा है।


मैनपाट के ग्राम बरिमा निवासी रोधी पिता लोथा 55 वर्ष बुधवार की दोपहर अपने गांव में था। इसी दौरान ग्राम कुदारीडीह निवासी भिट्ठल वहां पहुंच गया। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसी बीच भिट्ठल ने डंडे से रोधी के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया।

सिर सहित शरीर में गंभीर अंदरुनी चोट आने से रोधी वहीं गिरकर बेहोश हो गया। थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर कमलेश्वरपुर पुलिस गांव में पहुंची। उसने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पीएम पश्चात शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।


टोनहा कहने को लेकर हुआ था विवाद
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी भिट्ठल ने रोधी को पहले टोनहा-पगनहा कहा था। इस बात का विरोध जब रोधी ने किया तो भिट्ठल डंडा लेकर उस पर टूट पड़ा। इसके बाद उसने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

Published on:
30 May 2018 09:47 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से