अंबिकापुर

Online fraud: ऑनलाइन मंगाई थी टी-शर्ट, एक्सचेंज के नाम पर 97 हजार रुपए की लग गई चपत

Online fraud: टी-शर्ट की साइज छोटी होने पर ऑनलाइन ही किया था रिटर्न, एक दिन बाद ही कथित कंपनी से आया कॉल और 4 बार में कर ली ठगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Aug 2025, 8:28 PM IST
ऑनलाइन शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर ठगी! MBA छात्र से 4.90 लाख रुपए पार, जानें पूरा मामला...(photo-patrika)
ऑनलाइन शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर ठगी! MBA छात्र से 4.90 लाख रुपए पार, जानें पूरा मामला...(photo-patrika)

अंबिकापुर। शहर के एक व्यक्ति ने ऑनलाइन टी-शर्ट मंगाई थी। टी-शर्ट का साइज छोटा होने पर उसने रिटर्न करने ऑनलाइन प्रक्रिया की। अगले ही दिन रिटर्न की जगह एक्सचेंज करने के झांसे में लेकर कथित कंपनी के एक व्यक्ति ने उसे 4 बार में 97 हजार 270 रुपये (Online fraud) की चपत लगा दी। ठगी का एहसास होने पर उसने कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के कलेक्टर बंगला रोड निवासी अभिमन्यु यादव पिता अक्षय कुमार ने पुलिस को बताया है कि 3 अगस्त को उसने इंस्टाग्राम में ऑनलाइन एक कंपनी में टी-शर्ट का आर्डर किया था। 11 अगस्त को उसे टी-शर्ट डिलीवर किया गया। टी-शर्ट का साइज छोटा होने पर उसने ऑनलाइन (Online fraud) उसी कंपनी में रिटर्न किया था।

12 अगस्त को उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि आप टी-शर्ट रिटर्न करने के बजाए एक्सचेंज कर सकते है। इसके बाद उसने उसके मोबाइल नंबर पर क्यूआर कोड एवं यूपीआई आईडी भेजा, जिसमें क्यूआर कोड से 2 हजार रुपए (Online fraud) उन्होंने भेजा था।

Online fraud: कोड है बोलकर क्लिक करने कहा

एक्सचेंज का झांसा देने वाले ने 4999 रुपए कोड है, बोलकर इसे दबाने कहा, इसके बाद उसके खाते से 49 हजार 867 रुपए और 40 हजार 12 रुपए कट गए। खाते से रुपए कटने पर उसे ठगी (Online fraud) का एहसास हुआ। रिपोर्ट पर पुलिस अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
14 Aug 2025, 8:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी