अंबिकापुर

Opium cultivation in Balrampur: एनसीबी ने उखड़वाई कुसमी में पकड़ी गई अफीम की खेती, सरपंच बोला- जनवरी में ही पुलिस को दी थी सूचना, लेकिन…

Opium cultivation in Balrampur: बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरनाटोली में 2 एकड़ से अधिक जमीन पर की गई थी अफीम की खेती, झारखंड के व्यक्ति द्वारा जशपुर के पूर्व सरपंच की निगरानी में किया जा रहा था नशे का कारोबार
3 min read
Opium cultivation in Balrampur
NCB team uprooted opium cultivation (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। दुर्ग जिले के बाद बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरनाटोली में 10 मार्च को अफीम की खेती का भंडाफोड़ हुआ था। झारखंड के एक व्यक्ति द्वारा जशपुर जिले के ग्राम पंचायत राझाडीपा के पूर्व सरपंच की निगरानी में खेती कराई जा रही थी। सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम (Opium cultivation in Balrampur) मौके पर पहुंची थी और कार्रवाई शुरु की। पुलिस ने खेत में काम कर रहे 5 लोगों को हिरासत में लिया है। ये सभी झारखंड के बताए जा रहे हैं। वहीं एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) की टीम ने अफीम के पौधे उखड़वाए। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। वहीं त्रिपुरी पंचायत के सरपंच का कहना है कि उसने जनवरी में ही अफीम की खेती की सूचना फोटो समेत कुसमी पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Opium Doda (Photo- Patrika)

कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के सरनाटोली निवासी रूपदेव भगत पिता ठाकुर राम व कौशिल भगत पिता रुंगु की ढाई एकड़ से अधिक जमीन पर झारखंड के एक व्यक्ति ने लीज पर ली है। यह इलाका झारखंड व जशपुर जिले के आस्ता थाना क्षेत्र से लगा हुआ है। फूलों की खेती करने के नाम पर वहां अफीम की खेती (Opium cultivation in Balrampur) की गई।

बताया जा रहा है कि जशपुर जिले के राझाडीपा पंचायत के भाजपा समर्थित पूर्व सरपंच जिरमल राम के जरिए जमीन उसने लीज (Opium cultivation in Balrampur) पर ली थी। वह यहां नहीं आता था।

Opium plats in field (Photo- Patrika)

अफीम की खेती की निगरानी पूर्व सरपंच जिरमल राम ही करता था, खेती व अफीम के पौधों की देखभाल के लिए झारखंड से लोगों को बुलाया गया था। अफीम के पौधे (Opium cultivation in Balrampur) में कई कट भी लगे मिले हैं, इससे आशंका जताई जा रही है कि इसकी तस्करी भी की जा चुकी है। वर्तमान में भी कई पौधों में कट लगे मिले हैं।

Opium cultivation in Balrampur: एनसीबी की टीम ने उखड़वाया

अफीम की खेती (Opium cultivation in Balrampur) कराए जाने का मामला सामने आने के बाद मंगलवार की सुबह कुसमी, शंकरगढ़, सामरी व जशपुर जिले के आस्ता थाने की पुलिस तथा कुसमी एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो, एसडीओपी आशीष कुंजाम, टीआई विरासत कुजूर, व तहसीलदार राकी इक्का दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहीं सूचना पर पहुंची एनसीबी की टीम ने मजदूर लगाकर अफीम के पौधे उखड़वाए। पौधे से भारी मात्रा में डोडे भी जब्त किए गए हैं।

Collector on the spot (Photo- Patrika)

जनवरी में ही दी गई थी पुलिस को सूचना

इधर मामले (Opium cultivation in Balrampur) को लेकर त्रिपुरी सरपंच फेकुंदर नाग का कहना है कि कुछ ग्रामीणों ने उसे जनवरी माह में ही अफीम की खेती की सूचना फोटो सहित व्हाट्सएप पर भेजी थी। इसकी सूचना उसने कुसमी पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने दिखवाते हैं कहकर पल्ला झाड़ लिया था।

Police on the spot (Photo- Patrika)

पुलिस की टीम ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, अन्यथा मामला 2 महीने पहले ही पकड़ा जाता। अब मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की जा रही है। मामले में बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने भी कार्रवाई की बात कही है।

Updated on:
11 Mar 2026 05:32 pm
Published on:
11 Mar 2026 05:32 pm
Also Read
View All
Ambikapur Road Accident: एनएच पर तेज रफ्तार मार्शल ने युवक को मारी टक्कर, ऑन द स्पॉट डेथ, बाइक के उड़े परखच्चे

Private Schools Books: नि:शुल्क की जगह महंगी किताबें खरीदने का दबाव, 3 सदस्यीय टीम प्राइवेट स्कूलों की करेगी जांच

Snake Bite: खाट पर सो रहे 2 सगे मासूम भाइयों को करैंत सांप ने डसा, बर्तन से ढंक कर पहुंचे अस्पताल, दोनों की मौत

Wasseypur Gangster Shabbir: अंबिकापुर में छिपा था वासेपुर का गैंगस्टर शब्बीर, धनबाद पुलिस को चकमा देकर फरार, डॉन फहीम की मां और मौसी को मारी थी गोली

Garlanded to Female Sarpanch: भाजपा नेता ने मंच पर महिला सरपंच को पहनाई माला, समाज ने सरपंच के पूरे परिवार का 1 साल के लिए किया बहिष्कार