अंबिकापुर

Ambikapur News: पुलिस ने जंगल में 6 फीट तक खुदवाया गड्ढा, नहीं मिला कुछ, सामने आया था दफन करने का मामला

Surguja Police dug pit: सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमीघोघरा के जंगल में पुलिस ने किसी व्यक्ति या वस्तु के दफन किए जाने की आशंका पर खुदवाया गड्ढा
2 min read
Suspected case in Surguja
Ambikapur news, तहसीलदार व थाना प्रभारी की मौजूदगी में गड्ढे की हुई खुदाई (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सानीबर्रा के सेमीघोघरा जंगल में 5 फीट का गड्ढा खोदकर किसी चीज के दफन किए जाने की आशंका (Buried someone in pit) वहां के ग्रामीणों ने जताई थी। ग्रामीणों ने कहा था कि कार सवार 2 लोग फावड़ा लेकर उतरे थे और गड्ढे में कुछ दफन कर चले गए हैं। गड्ढे से निकले सफेद कपड़े ने आशंका को और बल दिया था। पुलिस ने शनिवार की शाम से रात तक गड्ढे की निगरानी की और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर रविवार की दोपहर गड्ढे की खुदाई कराई गई। करीब 6 फीट तक गड्ढा खोदा गया, लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला। इससे उदयपुर पुलिस समेत क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Ambikapur news, गड्ढा खोदता युवक (Photo- Patrika)

बता दें कि उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सानीबर्रा के सेमीघोघरा जंगल में बुधवार को कुछ ग्रामीण मवेशी चराने गए थे। मवेशी चरा रहे लोगों ने गांव में आकर सूचना (Suspected case) दी कि सफेद रंग की एक बोलेरो जंगल में आकर रुकी थी। इसमें से 2 युवक फावड़ा लेकर उतरे थे और गड्ढे की खुदाई की थी। उन्होंने सोचा था कि छूही मिट्टी लेने वे लोग रुके होंगे।

बाद में जब गड्ढे के पास आकर उन्होंने देखा तो ताजा खुदा हुआ गड्ढा भरा हुआ था तथा उसमें एक सफेद कपड़ा बाहर निकला हुआ था। उन्होंने आशंका जताई थी कि किसी वस्तु या व्यक्ति को यहां दफन किया गया होगा। सूचना पर उदयपुर पुलिस की टीम शनिवार को मौके पर पहुंची तो ताजा गड्ढा देखा था, सफेद कपड़ा भी दिखाई दे रहा था।

Ambikapur news, घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़(Photo- Patrika)

करीब-करीब हर कोई किसी व्यक्ति का शव उसमें दफन किए जाने की आशंका जता रहा था। इधर पुलिस ने अंधेरा हो जाने की वजह से गड्ढे की खुदाई नहीं कराई थी। पुलिस ने रातभर गड्ढे की निगरानी की।

Surguja news: कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर खोदा गया गड्ढा

रविवार को तहसीलदार तारा सिदार (Udaypur Tehsildar) की मौजूदगी में गड्ढे की खुदाई शुरु की गई। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण वहां मौजूद रहे। जैसे-जैसे गड्ढा खुदता गया, वैसे-वैसे लोगों की धडक़न बढ़ती गई। अंतत: 6 फीट गड्ढा खोदने के बाद भी वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस व प्रशासन की टीम तथा ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Updated on:
04 Oct 2026 01:37 pm
Published on:
04 Oct 2026 01:37 pm