अंबिकापुर

बलरामपुर के एएसआई को सरगुजा का प्रधान आरक्षक बताकर एसपी ने कोतवाली में किया ट्रांसफर

Police transfer: सरगुजा एसपी ने सीतापुर थाने से किया अंबिकापुर कोतवाली में तबादला, तबादला सूची में 17वें नम्बर पर है एएसआई का नाम
2 min read
बलरामपुर के एएसआई को सरगुजा का प्रधान आरक्षक बताकर एसपी ने कोतवाली में किया ट्रांसफर
SP promoted head constable to ASI

अंबिकापुर. बलरामपुर जिले के एएसआई जय प्रकाश कुजूर का सरगुजा जिले में तबादला कर दिया गया है। शनिवार को सरगुजा एसपी आशुतोष सिंह (Surguja SP Ashutosh Singh) ने एसआई से आरक्षक तक के अपने क़ाबिल जवानों का तबादला किया था। जिस एएसआई का ट्रांसफर किया गया है, उसे लिस्ट में प्रधान आरक्षक बताया गया है।


सरगुजा पुलिस बीते कुछ दिनों से एक बार फिर सुर्खियों में है। लॉकडाउन के दौरान थाने में पार्टी होती है। पार्टी का आयोजनकर्ता होता है धोखाधड़ी का आरोपी। पार्टी करते हैं लगभग आधे दर्जन लोग और एक आरक्षक पर कार्रवाई होती है। पत्रिका ने जब इस मामले में खबरें प्रकाशित की तो शनिवार को एसपी ने एक तबादला सूची जारी कर दी।

इसमें 27 जवानों का ट्रांसफर (Police transfer) कर दिया गया। लिस्ट में 17वें नम्बर पर प्रधान आरक्षक के रूप में जिस जय प्रकाश कुजूर का नाम है, वह अब सरगुजा में पदस्थ ही नहीं है।

सम्बंधित जवान का प्रमोशन हो गया है और वह इन दिनों बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एएसआई के पद पर कार्यरत है। इसके बावजूद एसपी ने उसे सीतापुर थाने में पदस्थ बताकर कोतवाली में ट्रांसफर किया।


एसआरसी को तैनाती की जानकारी नहीं
सरगुजा जिले के एसपी ऑफिस में एसआरसी की कमान इन दिनों एएसआई विवेक शुक्ला के हाथों में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन्होंने ही यह सूची तैयार की थी, जिस पर एसपी ने अपनी मुहर लगाई थी।


बलरामपुर एसपी ने लगाया था स्टार
बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस ने अपने फेसबुक एकाउंट पर जय प्रकाश कुजूर की फ़ोटो भी 3 जून को साझा की है। इसमें एसपी बलरामपुर जवान के कंधों पर स्टार लगाते हुए नजऱ आ रहे हैं।

सरगुजा पुलिस से जुड़ीं अन्य खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Surguja Police

Published on:
07 Jun 2020 11:16 am
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत