अंबिकापुर

Political news: जरीता लैतफलांग बोलीं- सरकार प्रदेश में 10 हजार पाठशाला बंद कर खोल रही है 1400 मधुशाला

Political news: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी जरीता लैतफलांग पहुंचीं अंबिकापुर, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा- डेढ़ साल में प्रदेश की हो गई है दुर्दशा
2 min read
Political news
Congress Press Conference

अंबिकापुर. सुशासन की बात करने वाली भाजपा सरकार में किसान परेशान हैं। किसानों को खाद व बीज के लिए भटकना पड़ रहा है। सरकार किसानों के हित के साथ खिलवाड़ (Political news) कर रही है। उक्त बातें सोमवार को राजीव भवन स्थित जिला कांगे्रस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कही। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी जरीता लैतफलांग, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत व प्रेमसाय सिंह भी मौजूद थे।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डेढ़ साल में प्रदेश की दुर्दशा (Political news) हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय न तो निर्णय ले पा रहे हैं और न ही विकास ही दिख रहा है। सडक़ों की दुर्दशा हो गई है। उन्होंने मैनपाट में भाजपा के 3 दिवसीय चिंतन शिविर को लेकर कहा कि भाजपा को चिंतन की आवश्यकता है।

डेढ़ साल में प्रदेश में दुर्गति हो गई है। मुख्यमंत्री साय सरगुजा संभाग की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे है। शिक्षा विभाग भी उनके पास है। शिक्षा विभाग के सेटअप को घटाकर वन प्लस वन प्रायमरी एवं वन प्लस 3 मिडिल स्कूल में कर रहे हैं। 50 हजार शिक्षकों के पद समाप्त (Political news) हो रहे हैं।

Political news: प्रदेश के किसान त्रस्त

कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी जरीता लैतफलांग ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहा जाता है। लेकिन यहां के किसान त्रस्त है। जबकि प्रदेश सरकार सुशासन (Political news) की बात करती है। भाजपा की सरकार प्रदेश में 10 हजार पाठशाला बंद कर 1400 मधुशाला खोल रही है।

Jarita Laitphalang in Ambikapur

उन्होंने कहा कि 7 जुलाई को किसान, जवान, संविधान को लेकर कांग्रेस की रैली होगी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े शामिल होंगे। इसमें प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम लोग शामिल होंगे।

सडक़ की स्थिति खराब

सडक़ों की हालत (Political news) के सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि हम लोग भी सडक़ की स्थिति को सुधार नहीं पाए थे। इसलिए हार का सामना करना पड़ा। अभी तो सडक़ की स्थिति और ही खराब है। अंबिकापुर से रामानुजगंज नहीं पहुंच सकते। शहर के सडक़ों की हालत देख लीजिए।

Updated on:
30 Jun 2025 08:00 pm
Published on:
30 Jun 2025 08:00 pm