17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Car entered in house: घर में जा घुसी तेज रफ्तार कर, 2 महिलाएं और बच्चा गंभीर, चालक की हुई धुनाई

Car entered in house: घर में बैठी महिलाएं और बच्चे आ गए चपेट में, आक्रोशित लोगों ने कार चालक को सिखाया सबक, कार में भी की तोडफ़ोड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Jun 2025, 8:59 PM IST

Car entered in house

Police on the spot

अंबिकापुर. दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी के पास रविवार की दोपहर बेकाबू कार (Car entered in house) सडक़ किनारे घर में जा घुसी। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से घर में बैठीं दो महिला व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने चालक की बेदम पिटाई कर दी। वहीं कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। वहीं हादसे में घायल महिलाओं को बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर से लगे ग्राम कंठी (Car entered in house) निवासी सिवंती पति स्व. बालराम 60 वर्ष के साथ कोरिया जिले के ग्राम तेंदुआ निवासी महिला हीरामणि राजवाड़े पति राकेश राजवाड़े उम्र 24 वर्ष व उसका बेटा 5 वर्षीय आर्यन रविवार की दोपहर घर में बैठे थे।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार (Car entered in house) घर में जा घुसी। कार में 4 लोग सवार थे। कार की चपेट में आने से हीरामणि, सिवंती व आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव के लोग वहां पहुंचे और घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़ें:Murder case: बकरियां चोरी करने आए कार सवार बदमाशों ने युवक की कर दी थी हत्या, मां पर भी किया था हमला, 1 गिरफ्तार

Car entered in house: कार चालक को पीटा

हादसे के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए और उन्होंने कार चालक की जमकर पिटाई (Car entered in house) कर दी। वहीं उनकी कार में भी तोडफ़ोड़ की। सडक़ पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।

सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं एएसपी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।