अंबिकापुर

Political news: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस बोले- पौने दो वर्ष में 40 प्रतिशत गोवंश में आई कमी, इन्हें कत्लखाने भेज रही डबल इंजन की सरकार

Political news: सिंहदेव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- 5 लाख से ज्यादा गो वंश में आई है कमी, सडक़ दुर्घटना के अलावा भूख से भी मर रहे हैं गोवंश
2 min read
Political news
Former Deputy CM TS Singh Dev press conference (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. भाजपा सरकार में गोवंश की तस्करी शुरु हो गई है। गोवंश भूख व दुर्घटना से मर रहे हैं। पिछले पौने 2 वर्ष में 40 प्रतिशत गोवंश की कमी हुई है। उक्त बातें बुधवार को कोठी कर में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार (Political news) बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही गोठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दी गई। इससे पिछले पौने 2 साल में चारे-पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सडक़ दुर्घटना में बड़ी संख्या में गोवंश की मौतें हुई है।

सिंहदेव ने कहा कि पौने दो वर्ष में 850 से अधिक गाय सडक़ दुर्घटना में, लगभग 1200 से अधिक गाय चारा के अभाव में भूख से व 200 से अधिक गाय जहरीला पदार्थ खाने से मारी (Political news) गईं। गोठान बंद होने के कारण आवारा घूम रहे गोवंश जब एक समस्या के रूप में सामने आई तो सरकार ने अघोषित रूप से गो वंश की तस्करी को बढ़ावा देना शुरू कर दिया।

2023 में लगभग 14 लाख गोवंश का राज्य में कांग्रेस की सरकार के समय 10 हजार 800 गोठानों में व्यवस्थापन होता था। उनके लिए चारे-पानी की व्यवस्था होती थी। गायों की मौत के मामले (Political news) में कांग्रेस ने 6 कमेटिया बनाई हैं, उनकी रिपोर्ट और हमने जो अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव वालों से चर्चा कर जानकारी एकत्रित की, वह बहुत ही चौंकाने वाली वाली है।

दो साल में गांवों और शहरों में पशुओं की संख्या 40 फीसदी तक घट गई है। अर्थात राज्य से पिछले दो सालों में लगभग 5 लाख से अधिक गो वंश गायब हो गए। प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की, शफी अहमद, द्वितेन्द्र मिश्रा, आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जेपी श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल व राकेश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

‘गोवंशों को कत्लखाने भेज रही भाजपा सरकार’

टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तो गायों की रक्षा के लिए गोठान बनाए, गोबर खरीदी शुरु की गई, ताकि लोग गायों का पालन पोषण करें। उनकी आय का जरिया बने। भाजपा (Political news) की डबल इंजन की सरकार तो गोवंश को कत्लखाने भेज रही है। सरकार ने गोठान बंद कर दिया।

विकल्प के तौर पर पहले गो अभ्यारण्य बनाने की बात की गई, फिर गोधाम बनाने का निर्णय हुआ। लेकिन न गो अभ्यारण्य बनाया गया और न ही गो धाम बनाया गया। दिखावे के लिए गोधामों में चारा के लिए राशि की घोषणा भी सरकार ने की। प्रति पशुधन 10 रुपए प्रतिदिन चारा के लिए आवंटन की बात की गई, इतने में कौन सा चारा आएगा?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Political news) ने पिछले पौने 2 साल में प्रदेश से गायब लगभग 5 लाख गोवंश के बारे में सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा सरकार 2023 के पहले के सभी 10 हजार 800 गौठानों को पुन: शुरू करने, गोठानों में चारा-पानी की सुरक्षित व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

Political news: टीएस बोले- पिन्टू महादेवन पर हो कार्रवाई

केरल में एक टीवी चैनल के डिबेट में भाजपा प्रवक्ता पिन्टू महादेवन द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गोली मारने की बात कहे जाने पर कांग्रेस में आक्रोश है। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (Political news) ने प्रेस वार्ता में कहा है कि यह घटना काफी निंदनीय है।

उन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से हिंसा को भडक़ाने की कोशिश की गई है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

Updated on:
01 Oct 2025 08:59 pm
Published on:
01 Oct 2025 08:59 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ