अंबिकापुर

Political war: Video: राहुल गांधी को लेकर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा- ही इज नॉट फिट फॉर पॉलिटिक्स, ये भी कहा…

Political war: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अंबिकापुर पहुंचे थे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पत्रकारों से चर्चा में कही ये बातें
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2025, 6:51 PM IST
Political war
CG Finance Minister OP Chaudhary statement (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव समाज के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी (Political war) भी शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने बिरसा मुंडा जयंती से लेकर बिहार चुनाव में आए परिणाम को लेकर भी बातें की। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि राहुल गांधी को वे क्या सलाह देना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि ‘ही इन नॉट फिट फॉर पॉलिटिक्स।’

वित्तमंत्री ओपी चौधरी (Political war) ने बिरसा मुंडा जयंती के वृहद् कार्यक्रम को राजनीति से प्रेरित होने के सवाल पर कहा कि बहुत सारी चीजें होती हैं जो चुनाव, राजनीति व वोट बैंक के लिए नहीं होती है। राष्ट्र निर्माण व समाज निर्माण असली लक्ष्य होता है। भाजपा नेशन फस्र्ट के कॉन्सेप्ट पर काम करती है।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने कहा था कि सरकारें आएंगीं-जाएंगी, लेकिन ये देश रहना चाहिए। वहीं हमारा मूल वैचारिक भाव है। आज तिरंगा यात्रा होती है, स्वच्छता के अभियान चलते है। यह सब ऐसे कार्यक्रम हैं जिसका वोट बैंक से कोई ताल्लुकात नहीं होता है।

भाजपा केवल शासन, राजनीति (Political war) व सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को व्यापक रूप से याद करने का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में आदिवासी व जनजाति समाज के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित करना है।

बिहार चुनाव परिणाम को लेकर ये कहा

बिहार चुनाव परिणाम को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां जो लहर थी, वह सुनामी का रूप धारण करती चली गई। बिहार की जनता ने पीएम मोदी के राष्ट्रीय नेतृत्व व नितीश कुमार के बिहार में नेतृत्व को इतना बड़ा जनादेश दिया। पूरे देश के कोने-कोने से मोदी जी के नेतृत्व व एनडीए के नेतृत्व को आशीर्वाद मिलता जा रहा है।

यही भारत को वास्तवित अर्थों में महान राष्ट्र बनाने व विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एनडीए का नेतृत्व आवश्यक है। राहुल गांधी को क्या सलाह देंगे के सवाल पर वित्त मंत्री ने कहा कि ‘ही इन नॉट फिट फॉर पॉलिटिक्स।’ (Political war)

Political war: कांग्रेस डूबती नाव में है सवार

संविधान खतरे में है कि कांग्रेस, के सवाल पर वित्तमंत्री ने कहा कि डूबती नाव में जो सवार होते हैं, वे कुछ भी हरकत करते हैं। वही हाल आज कांग्रेस (Political war) का है। ये कुछ भी हरकत कर रहे हैं। देश आज अपनी संवैधानिक जड़ों के साथ मजबूत होते हुए विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस खतरे में है, गांधी परिवार खतरे में है। किसी को भारत बचाओ के नाम पर, संविधान बचाओ के नाम पर, गांधी परिवार बचाओ का अभियान चलाने का ये दुष्प्रयास करते हैं। लेकिन देश की जनता सब जान चुकी है।

Updated on:
16 Nov 2025, 6:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी

Surguja की 2 सडक़ों को देखकर PWD सचिव हुए नाराज, कहा- ठेकेदारों की राजसात होगी बैंक गारंटी, …तो ब्लैक लिस्ट भी करेंगे