अंबिकापुर

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस कुछ ही देर में पहुंचेंगीं अंबिकापुर, ऐसा है उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

President Draupadi Murmu: कार्यक्रम में राज्यपाल, सीएम, गृहमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री, सांसद, विधायक भी रहेंगे मौजूद, सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच पीजी कॉलेज मैदान में तय है कार्यक्रम
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2025, 11:16 AM IST
President Draupadi Murmu
President Draupadi Murmu (Photo- Wikipedia

अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) अब से कुछ ही देर बाद अंबिकापुर पहुंचने वाली हैं। उनका हेलीकॉप्टर गांधी स्टेडियम में लैंड करेगा। यहां से वे कार से पीजी कॉलेज मैदान के लिए निकल जाएंगीं। वे यहां आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार जुएल ओराम, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके, राज्यमंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ करेंगी। कार्यक्रम में जनजातीय प्रमुखों का भी सम्मान (President Draupadi Murmu) किया जाएगा।

PG College ground stage (Photo- PRO)

President Draupadi Murmu: ऐसा है राष्ट्रपति का प्रस्तावित कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ आदिम जाति विकास विभाग द्वारा राष्ट्रपति (President Draupadi Murmu) का जो मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। उसके अनुसार राष्ट्रपति 11 बजकर 20 मिनट पर पीजी कॉलेज मैदान में पहुंचेंगीं। वे 11.30 से 11.37 बजे तक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह, जनजातीय महिला एवं स्व-सहायता समूह, जनजातीय प्रमुख व जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों से संवाद व फोटोग्राफी करेंगीं। 11.44 पर मंच पर पधारेंगीं तथा राष्ट्रगान होगा।

Minute to minute program (Photo- Patrika)

11.47 बजे वे दीप प्रज्ज्वलन व कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगीं। इसके बाद राज्यपाल, सीएम समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के उद्बोधन कार्यक्रम के बाद 12.39 से 12.51 बजे तक राष्ट्रपति (President Draupadi Murmu) सभा को संबोधित करेंगीं। फिर आभार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन होगा। इसके बाद 12.53 बजे राष्ट्रपति यहां से प्रस्थान कर जाएंगीं।

कार्यक्रम में ये भी रहेंगे शामिल

राष्ट्रपति (President Draupadi Murmu) के कार्यक्रम को सुरक्षा देने के लिए 2000 से अधिक पुलिस अधिकारियों व जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। पीजी कॉलेज मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय विकास प्रदर्शनी एवं क्राफ्ट मेला लगाया जाएगा। इस दौरान जनजातीय विद्रोहों के नायकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव एवं विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जिला सरगुजा ओम प्रकाश चौधरी, पर्यटन संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणी महाराज, महापौर मंजूषा भगत भी उपस्थित रहेंगे।

Updated on:
20 Nov 2025, 11:16 AM IST
Published on: