अंबिकापुर

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 को आएंगीं अंबिकापुर, कमिश्नर और आईजी ने किया तैयारियों का निरीक्षण

President Draupadi Murmu: कमिश्नर व आईजी के साथ कलेक्टर व एसएसपी भी थे उपस्थित, गांधी स्टेडियम में बन रहे हेलीपैड, पीजी कॉलेज मैदान में निर्माणाधीन डोम का किया निरीक्षण
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2025, 4:17 PM IST
President Draupadi Murmu
Commissioner and IG inspected PG college ground dom (Photo- PRO)

अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) का 20 नवंबर को सरगुजा जिला आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के प्रवास की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा एवं पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने स्थलों का निरीक्षण किय़ा। इस दौरान कलेक्टर विलास भोसकर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। यह दूसरी बार है जब सरगुजा की धरती पर किसी राष्ट्रपति का आगमन हो रहा है। इससे 73 वर्ष पूर्व देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद पंडोनगर में आए थे।

Commissioner and IG inspected spots (Photo- PRO)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर एवं आईजी ने सर्वप्रथम अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा मानकों का निरीक्षण कर स्टेडियम से लगे भवनों का सर्वे कार्य कराए जाने के निर्देश दिए।

हेलीपेड स्थल में ग्रीन रूम बनाए जाने, राष्ट्रपति के आवागमन हेतु निर्धारित गेट, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात गांधी स्टेडियम के आकाशवाणी गेट से निकलकर गांधी चौक होते हुए आवागमन मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था व सडक़ का निरीक्षण (President Draupadi Murmu) किया गया।

Commissioner and IG inspected Stadium (Photo- PRO)

इसके बाद शहर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में डोम निर्माण (President Draupadi Murmu) का अवलोकन किया गया। अतिथियों एवं आमजनों हेतु बैठक व्यवस्था, आगमन एवं निकासी मार्ग, ग्रीन रूम, पार्किंग व्यवस्था, स्टॉल निर्माण आदि का अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्था का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही मैदान की साफ सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

President Draupadi Murmu: लापरवाही न करने के दिए निर्देश

कमिश्नर दुग्गा ने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान (President Draupadi Murmu) रखा जाए, किसी प्रकार की लापरवाही ना रहे। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा दिए गए दायित्वों का गंभीरता से पालन करें।

Updated on:
14 Nov 2025, 4:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को रेडियो कॉलर पहनाया, फिर जंगल में छोड़ा, 6वें दिन आया था पकड़ में

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी को किया गया ट्रेंकुलाइज, गले में लगा डॉट, धीरे धीरे हो रहा बेहोश

Kabra Elephant Rescue: कबरा हाथी का पांचवें दिन भी रेस्क्यू नाकाम, ले चुका है 19 जान, वन अमले ने जंगल में डाला डेरा

Ambikapur Fraud: लोन क्लोज कराने के नाम पर पति-पत्नी से ले लिए 6.10 लाख, कहा- सेटलमेंट करवा दिया हूं, फिर आया कंपनी से फोन

Ambikapur News: आधी रात सीतापुर और मैनपाट पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, की जनसभा, खनन प्रभावितों से करेंगे बात