अंबिकापुर

Prisoner drunk senitizer: अंबिकापुर अस्पताल से फरार कैदी ने बिलासपुर में पी लिया सेनिटाइजर, हत्या के मामले में उम्रकैद की हुई है सजा

Prisoner drunk senitizer: अस्पताल में टॉयलेट जाने के बहाने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक को चकमा देकर हो गया था फरार, यहां से भागने के बाद बिलासपुर कलेक्टर के समक्ष किया आत्मसमर्पण, अंबिकापुर पुलिस लेने पहुंची तो पी लिया सेनेटाइजर
3 min read
Prisoner drunk senitizer
Prisoner in SIMS hospital Bilaspur (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सेंट्रल जेल अंबिकापुर में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी (Prisoner drunk senitizer) 6 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फरार हो गया था। टॉयलेट जाने के बहाने उसने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक को चकमा दिया था। एसपी ने आरक्षक को निलंबित कर दिया था। फरार होने के बाद कैदी अपने घर बिलासपुर पहुंचा। इसके बाद 7 अक्टूबर को उसने कलेक्टर के सामने पत्नी के साथ जाकर सरेंडर कर दिया था। जब अंबिकापुर पुलिस उसे लेने पहुंची तो उसने सेनिटाइजर पी लिया। उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद पुलिस उसे अंबिकापुर लाएगी।

बिलासपुर के मस्तुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मल्हार निवासी मुकेश कांत (Prisoner drunk senitizer) को हत्या के एक मामले में वर्ष 2013 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वर्ष 2023 में उसे बिलासपुर जेल से सेंट्रल जेल अंबिकापुर में शिफ्ट किया गया था। तबियत खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था।

Prisoner escaped from Medical college hospital (Photo- Patrika)

इसी बीच 6 अक्टूबर की सुबह उसने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक से कहा कि वह टॉयलेट जा रहा है। इसके बाद वह उसे चकमा देकर फरार हो गया था। आरक्षक की सूचना पर मणिपुर थाने में अपराध दर्ज किया गया था। वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी ने आरक्षक मदन लाल पैंकरा को तत्काल सस्पेंड कर दिया था।

भागकर पहुंचा था घर, किया सरेंडर

बताया जा रहा है कि कैदी मुकेश कांत (Prisoner drunk senitizer) यहां से भागकर अपने घर पहुंचा। 7 अक्टूबर को उसने बिलासपुर कलेक्टर के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। कलेक्टर के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस द्वारा उसे जेल भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि जेल से उसे फिर थाने भेज दिया गया, लेकिन पुलिस ने उसकी पत्नी को फोन कर उसे थाने से ले जाने कहा। इसके बाद फिर वह घर चला गया था।

Prisoner drunk senitizer: पुलिस लेने पहुंची तो पी लिया सेनिटाइजर

बताया जा रहा है कि बिलासपुर पुलिस की सूचना पर मणिपुर थाने की पुलिस उसे लेने बिलासपुर पहुंची। इस दौरान कैदी मुकेश कांत ने घर के पीछे जाकर सेनिटाइजर (Prisoner drunk senitizer) पी लिया।

Injured prisoner (Photo- Patrika)

इसके बाद उसे सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना था कि आरोपी ने दर्द निवारक दवा के साथ सेनिटाइजर का सेवन किया है। वहीं इलाज के बाद मणिपुर पुलिस द्वारा उसे बिलासपुर से अंबिकापुर लाया जाएगा।

जेल में प्रताडि़त करने का आरोप

इधर कैदी मुकेश कांत (Prisoner drunk senitizer) की पत्नी अमरीका बाई कुर्रे ने अंबिकापुर जेल में पति को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसे जेल में मिलने वाली सुविधाएं नहीं दी जाती थी। उसका कहना है कि पति को बिलासपुर जेल में ही रखा जाए। यह बात भी सामने आ रही है कि कैदी को सेंट्रल जेल अंबिकापुर से दूसरी जेल में शिफ्ट किया जा सकता है।

टीम गई है बिलासपुर

मणिपुर थाना टीआई अश्विनी सिंह का कहना है कि पुलिस की टीम बिलासपुर गई है, उसे (Prisoner drunk senitizer) वहां से लाकर अंबिकापुर जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

Updated on:
09 Oct 2025 05:43 pm
Published on:
09 Oct 2025 05:43 pm