अंबिकापुर

Prisoner’s escaped: हत्या की सजा काट रहा कैदी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार, कहा था- टॉयलेट जा रहा हूं

Prisoner's escaped: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ले गया था शौचालय, इसी बीच चकमा देकर हो गया फरर, एसपी ने पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Oct 2025, 8:08 PM IST
Prisoner's escaped
Police in the hospital jail ward (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड से सोमवार की सुबह सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी को चकमा देकर सजायापता बंदी फरार (Prisoner's escaped) हो गया। वह हत्या के मामले में केन्द्रीय जेल में बंद था। तबियत बिगडऩे पर उसे जेल प्रशासन द्वारा 4 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लापरवाही बरते जाने पर एसपी आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

बिलासपुर जिले के ग्राम मलहार निवासी मुकेश कांत पिता हरिप्रसाद 41 वर्ष हत्या के मामले में आजीवन आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर केन्द्रीय जेल में काट (Prisoner's escaped) रहा था। बिलासपुर जेल में क्राइम करने पर उसे वर्ष 2024 में केन्द्रीय जेल अंबिकापुर ट्रांसफर किया गया था। तब से वह यहां रह रहा था।

4 अक्टूबर को यूरिन संबंधित बीमारी की शिकायत पर केन्द्रीय जेल प्रशासन के निर्देश पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। उसे जेल वार्ड में रखा गया था।

जेल वार्ड में जिला पुलिस बल की ड्यूटी लगी थी। सोमवार की सुबह ड्यूटी में पदस्थ आरक्षक द्वारा आरोपी को शौचालय में ले जाया गया था। इस दौरान सुरक्षा कर्मी को चकमा देकर फरार (Prisoner's escaped) हो गया।

Prisoner's escaped: शौचालय से हुआ फरार

काफी देर बाद भी जब वह शौचालय से बाहर नहीं निकला तो सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी ने वहां जाकर देखा तो नदारद था। फिर पुलिसकर्मी ने बंदी के भागे जाने (Prisoner's escaped) की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं मामले में लापरवाही पाए जाने पर एसपी राजेश अग्रवाल ने सुरक्षा में तैनात आरक्षक मदन लाल पैकरा को सस्पेंड कर दिया है।

Updated on:
6 Oct 2025, 8:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी