अंबिकापुर

Ramgarh Pahad: रामगढ़ पहाड़ मामले में भाजपा ने गठित की 3 सदस्यीय अध्ययन समिति, पूर्व डिप्टी सीएम ने CM को लिखा था पत्र

Ramgarh Pahad: 3 सदस्यीय अध्ययन समिति दल 7 दिन के भीतर रामगढ़ पहाड़ से जुड़े तथ्यों का अध्ययन कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी रिपोर्ट
less than 1 minute read
Ramgarh Pahad
Ramgarh pahad (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा के प्राकृतिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहर रामगढ़ पहाड़ (Ramgarh Pahad) को बचाने पूर्व डिप्टी सीएम ने 3 दिन पूर्व सीएम विष्णु देव साय को पत्र लिखा था। इस मामले में भाजपा ने 3 सदस्यीय अध्ययन समिति का गठन किया है। पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि विधायक रेणुका सिंह और भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी सदस्य के रूप में समिति में शामिल किए गए हैं।

3 सदस्यीय यह समिति 7 दिन के भीतर रामगढ़ पहाड़ (Ramgarh Pahad) से जुड़े तथ्यों का अध्ययन कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को रिपोर्ट सौंपेगी। समिति का गठन उस वक्त हुआ है जब पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने आरोप लगाया है कि पर्वत पर हो रहे कोल खनन के चलते उसमें दरारें आ रही हैं।

उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र भी लिखा था। रामगढ़ पर्वत (Ramgarh Pahad) छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। इसे भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण की कथाओं से जुड़ा हुआ स्थल माना जाता है।

Ramgarh Pahad: विधायक के मंत्री बनने के बाद चर्चा में आया मुद्दा

आपको बता दें कि रामगढ़ पहाड़ (Ramgarh Pahad) का मुद्दा तब चर्चा में आया, जब अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने राज्य के पर्यटन मंत्री का पद संभाला। अब भाजपा की अध्ययन समिति इस पूरे मामले की तह तक जाकर तथ्यात्मक जानकारी जुटाएगी और पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी।

Published on:
05 Sept 2025 05:09 pm