अंबिकापुर

Rape and Viral Photo: शादी करूंगा कहकर युवती से बलात्कार, फिर दूसरी लडक़ी से कर ली शादी, विरोध पर निजी पलों का फोटो-वीडियो किया वायरल

Rape and Viral Photo: युवती को प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो देख युवती ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
2 min read
Rape and viral photo, girl raped, Boyfriend raped girl
Rape accused arrested (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. एक युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। जब युवती ने उस पर भरोसा कर लिया तो उससे शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान निजी पलों का फोटो व वीडियो (Rape and Viral Photo) भी उसने बना लिया था। फिर कुछ दिन बाद उसने दूसरी लडक़ी से शादी कर ली। पीडि़ता ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसका आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक के इस कदम से युवती काफी आहत हुई। इसके बाद उसने मामले की रिपोर्ट लटोरी चौकी में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने 1 मई को लटोरी चौकी में शिकायत (Rape and Viral Photo) दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी पहचान एक शादी समारोह में सूरजपुर जिले के ग्राम सलका पतराटोली निवासी अनोज दास से हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबर आदान-प्रदान किया। फिर लगातार बातचीत होने से दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे।

युवती ने बताया कि युवक ने कहा था कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद अंबिकापुर के पटपरिया स्थित किराए के मकान में उसके साथ कई बार बलात्कार किया। इसका फोटो व वीडियो (Rape and Viral Photo) भी उसने धोखे से बना लिया था। पीडि़ता ने बताया कि बाद में आरोपी ने किसी दूसरी युवती से शादी कर ली।

विरोध करने पर उसने पीडि़ता का आपत्तिजनक फोटो व वीडियो (Rape and Viral Photo) सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। आरोपी लगातार फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर दबाव बना रहा था।

गांधीनगर पुलिस ने की कार्रवाई

मामले (Rape and Viral Photo) में लटोरी चौकी से अपराध दर्ज कर केस गांधीनगर थाना भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2), 65(1), आईटी एक्ट की धारा 67(बी) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान गांधीनगर पुलिस ने 9 मई को आरोपी अनोज दास को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

Rape and Viral Photo: पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। मेडिकल परीक्षण (Rape and Viral Photo) के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, ऋषभ सिंह तथा साइबर सेल के आरक्षक अमन पुरी और रमेश राजवाड़े शामिल रहे।

Updated on:
10 May 2026 08:11 pm
Published on:
10 May 2026 08:11 pm
Also Read
View All
Surguja Furniture Scam: एसीबी ने 2.70 करोड़ के फर्नीचर खरीदी घोटाले में फर्म संचालक समेत 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, बिना सप्लाई निकाली राशि

Mainpat Double Murder: रात में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर दोनों की कर दी नृशंस हत्या

Surguja News: अब तक नहीं बनी पुलिया, जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार कर रहे हैं स्कूली बच्चे

Ambikapur Snake Bite: प्रसूता पत्नी बोली- शरीर में जलन और दर्द हो रहा है, पति ने की मालिश, अचानक कमरे से निकलते देखा करैत सांप, हुई मौत

Lamgaon Hanuman Temple: मन्नत पूरी हुई तो खुशी से झूम उठा श्रद्धालु, लमगांव हनुमान मंदिर में चढ़ाया 11 लाख का स्वर्ण मुकुट