अंबिकापुर

Video: शहर में कई दिनों से घूम रहा था ये दुर्लभ जीव, स्नेकमैन सत्यम ने पकड़ा

Rare Creatures: छिपकली (Lizard) की प्रजाति का विशाल जीव की गोह (Goh) के रूप में की गई पहचान, वार्ड के लोगों ने ली राहत की सांस
2 min read
Snakeman Satyam resque
Snakeman Satyam caught Goh

अंबिकापुर. शहर के मोमिनपुरा में पिछले कई दिनों से घूम रहे गोह (छिपकली की प्रजाति का विशाल सरिसृप) (Goh) को आखिरकार सोमवार को काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। पुलिस व वन कर्मियों की मौजूदगी में स्नेक मैन के नाम से मशहूर शहर के युवा सत्यम द्विवेदी ने उसका रेस्क्यू किया। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।


गौरतलब है कि गोह जीव को देखने के बाद शहर के वार्ड क्रमांक 39 मोमिनपुरा व आसपास के मोहल्ले में लोगों के बीच दहशत थी। पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा उस क्षेत्र में बच्चों के घर से बाहर निकलने देने को मना किया गया था। शनिवार की सुबह भी गोह को देखा गया था। दुर्लभ जीव (Rare Creatures)को देखकर उसे लोग काफी खतरनाक मान रहे थे।

पार्षद की सूचना पर वन अमला उसे पकडऩे की कोशिश में लगा था। वन विभाग ने उसे पकडऩे के लिए शहर में स्नेकमैन के नाम से विख्यात केदारपुर निवासी सत्यम द्विवेदी (Snakeman Satyam Dwivedi) से संपर्क किया था। इस पर सत्यम भी उस जीव को पकडऩे की कोशिश में लगा था।

इसी बीच सोमवार की दोपहर गोह को समलाया मंदिर के पास नाली में देखा गया। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सत्यम को भी बुलाया गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी। भीड़ को काबू करने पुलिसकर्मियों की भी वहां ड्यूटी लगाई गई थी। इस बीच फिर दुर्लभ जीव नाली में जा छिपा।


मशक्कत के बाद पकड़ा गया
सत्यम के कहने पर वन विभाग (Forest Department) व निगम की टीम द्वारा जेसीबी की मदद से उसके छिपने के करीब 3 मीटर का हिस्सा छोड़कर शेष नाली को बंद कर दिया गया। फिर काफी मशक्कत के बाद सत्यम ने आखिरकार उसे पकड़ लिया। बाद में उसे बोरे में रखकर उसने वन विभाग को सौंप दिया। सत्यम की हिम्मत व कार्य की वहां मौजूद लोगों ने सराहना की।

Published on:
31 May 2021 09:04 pm
Also Read
View All
Ambikapur Marriage Fraud: शादी के 3 दिन बाद सरगुजा की दुल्हन MP से फरार, कहा था- टॉयलेट जा रही हूं, लाने पहुंचे तो बोली- 50 हजार और दोगे तब जाऊंगी

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल