अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक- 39 मोमिनपुरा में वार्ड के लोगों ने नाली में एक लंबी गर्दन के जानवर को देखा। उसने नाली से अपनी गर्दन बाहर निकाला हुआ था। यह बात वार्ड में इस कदर फैली कि लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इस जानवर का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया।