अंबिकापुर

Record break cold: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हाड़ कंपाने वाली ठंड: पारा पहुंचा 2.9 डिग्री, अंबिकापुर का 4.9 डिग्री, टूटा 13 वर्ष का रिकॉर्ड

Record break cold: सरगुजा संभाग में चल रही शीतलहर, पिछले 13 साल बाद पारा पहुंचा 5 डिग्री के नीचे, सूरजपुर में तापमान पहुंचा 4.6 डिग्री तो कोरिया जिले के बैकुंठपुर में 4.9 डिग्री

4 min read
Alav

अंबिकापुर/बलरामपुर. पिछले 5 दिनों से सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर की ओर से आ रही शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में इस समय प्रदेश के सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। यहां का पारा 2.9 डिग्री पहुंच चुका है। शीतलहर की वजह से लोग दिन में भी कांप रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर महीने में पड़ रही ठंड ने पिछले 13 वर्षों का रिकॉर्ड (Record break cold) तोड़ दिया है। 13 वर्ष बाद अंबिकापुर में दिसंबर के पूर्वाद्र्ध में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के नीचे पहुंचा है। इसके पहले 2011 में दिसंबर के पूर्वाद्र्ध में अंबिकापुर में भीषण ठंड पड़ी थी।

गौरतलब है कि प्रदेश में सर्वाधिक ठंड बलरामपुर में पड़ रही है। शुक्रवार को यहां का तापमान गिरकर 2.9 डिग्री पहुंच गया है। वहीं इसी जिले के सामरीपाट का तापमान और नीचे गिर (Record break cold) जाने से वहां का हाल बेहाल है। इसी तरह अंबिकापुर का तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

वहीं छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट का तापमान 2 डिग्री के करीब है। यहां ओस की बूंदे जम रही हैं। शुक्रवार की सुबह भी मैनपाट के कई इलाकों में ओस की बूंदे पौधों पर जमी दिखी।

Freezing leaves

Record break cold: संभाग शीतलहर की चपेट में

इन दिनों सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है। उत्तरी दिशा से आ रही बर्फिली हवा के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अंबिकापुर में पिछले 5 दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री की गिरावट आई है। इस तरह शुक्रवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

वहीं छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट का तापमान 2 डिग्री (Record break cold) तक पहुंच गया है। यहां कई क्षेत्रों में सुबह-सुबह पाले जमे दृश्य नजर आ रहे हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि नवंबर में विक्षोभ की अनुपस्थिति के कारण एक लंबे अरसे बाद इस वर्ष निर्वाध रूप से उत्तरी हवाओं का प्रभाव दिखा था।

Freezing leaved in Mainpat

इससे सरगुजा में नवंबर में ही शीतलहर (Cold wave) की स्थिति निर्मित हुई थी। लेकिन खाड़ी में हुई हलचल और उत्तर भारत मे पछुआ की सक्रियता के कारण नियमित उत्तरी शुष्क हवा के बाधित होने से न्यूनतम तापमान में उछाल आया। एक बार फिर विक्षोभों की ऊर्जा दुर्बल होने से हवाओं का प्रवेश उत्तर की ओर से होने लगा है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा रही है।

Cold

56 साल पहले तापमान पहुंचा था 2.4 डिग्री

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि पिछले 13 वर्षों बाद अम्बिकापुर में दिसम्बर के पूर्वार्ध में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। इसके पहले 2011 में दिसंबर के पूर्वार्ध में अंबिकापुर में भीषण ठंड (Record break cold) पड़ी थी।

2011 में 3 से 12 दिसम्बर तक लगातार नगर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के नीचे बना हुआ था। 2011 में 4 दिसंबर को दैनिक न्यूनतम तापमान पिछले कम से कम 56 वर्षों में न्यूनतम रिकार्ड स्तर पर 2.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

बलरामपुर में सर्वाधिक ठंड

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश में बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा ठंड (Record break cold) पड़ रही है। बलरामपुर का तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया है। पारा पिछले तीन दिनों से जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। आज आउटर के साथ-साथ शहर में भी जमकर पाल गिरा है। इससे पूर्व शुक्रवार को यहां का तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

Freezing in puaal

बलरामपुर क्षेत्र के लहसुनपाठ, पवई पाठ व सीतारामपुर पाठ में पारा 2 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। पाट एरिया के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी ओस की बूंदें जमी (Record break cold) नजर आईं। दिन में जैसे-तैसे ठंड से तो लोग बच जा रहे हैं लेकिन शाम होते ही अलाव तापते नजर आ रहे हैं।

ठंड की वजह से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। लोग सिर्फ जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ठंड को देखते हुए ऊनी कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है।

डॉक्टर ने बच्चों-बुजुर्गों के लिए दी ये सलाह

डॉक्टर का कहना है कि छोटे बच्चे व बुजुर्ग ठंड (Record break cold) में बाहर न निकलें। जब भी निकले तो गर्म कपड़ों से शरीर को ढंक कर निकलें। वे पीने एवं नहाने के लिए गर्म पानी का उपयोग करें, अन्यथा लकवा जैसी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

Alav

जारी रहेगा ठंड का असर

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार संभाग में ठंड का असर (Record break cold) जारी रहेगा। संभाग में शीतलहर का अर्लट जारी किया गया है। उत्तरी दिशा से शुष्क हवाओं के आने का क्रम जारी है। इसलिए हर दिन न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है।

अंबिकापुर में पिछले 6 दिनों का तापमान

दिनांक अधि. न्यू.
14 दिसंबर 24.4 4.9
13 दिसंबर 24.4 5.9
12 दिसंबर 23.7 6.0
11 दिसंबर 23.3 6.9
10 दिसंबर 26.2 9.7
9 दिसंबर 26.2 12.5

अविभाजित सरगुजा जिले का तापमान

  • सूरजपुर- 4.6
  • बैकुंठपुर- 4.9
  • बलरामपुर- 2.9
  • अंबिकापुर- 4.9
Published on:
14 Dec 2024 05:38 pm
Also Read
View All
Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत

Gang rape case: किशोरियों से गैंगरेप मामला: सिंहदेव ने आईजी को लिखा पत्र, डॉक्टर और सीतापुर पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Fraud with mother: बलात्कार के केस में जेल में बंद था बेटा, 2 युवकों ने उसकी मां से कहा- हम छुड़वा देंगे, फिर ले लिए 50 हजार, अब…