अंबिकापुर

Record break cold: अंबिकापुर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, पारा पहुंचा 3.5 डिग्री, सोमवार रही इस सीजन की सबसे सर्द रात

Record break cold: ठंड इतनी कि कांप रहे लोग, गर्म कपड़ों के अलावा लोग ले रहे अलाव और रूम हीटर का सहारा, सुबह से रात तक ठिठुरा रही ठंड
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2025, 6:34 PM IST
Record break cold
Dew drops froze on leaves (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के लोग इन दिनों ठंड से कांप रहे हैं। शीतलहर का अलर्ट भी जारी है। अंबिकापुर शहर में कड़ाके की ठंड के रिकॉर्ड बन रहे हैं। सोमवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात (Record break cold) रही। इस दौरान अंबिकापुर शहर का तापमान 3.5 डिग्री रहा। जबकि पाट इलाकों में तापमान डेढ डिग्री के आस-पास बना हुआ है। ठंड की वजह से पत्तों, फूलों, घास व पुआल पर ओंस की बूंदें जम रही है। दिन में भी लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

सरगुजा में कंपकंपाने वाली ठंड (Record break cold) पड़ रही है। ठंड इतनी है कि लोग ठिठुर रहे हैं। इसका असर बच्चों व बुजुर्गों की सेहत पर भी पड़ रहा है। इसी बीच सोमवार की रात अंबिकापुर का तापमान गिरकर 3.5 डिग्री पहुंच गया। यह शहर का इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा।

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के अनुसार उत्तर दिशा की ओर से शुष्क हवाओं (Record break cold) के आने का क्रम जारी है। इसलिए यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। वहीं 31 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी है, ठंड से अभी राहत की उम्मीद नहीं जताई जा रही है।

Record break cold: जगह-जगह अलाव की व्यवस्था

शहर में पड़ रही कड़ाके की ठंड (Record break cold) को देखते हुए नगर निगम द्वारा चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। लोग शाम व रात के अलावा दिन में भी अलाव के पास बैठे नजर आ रहे हैं।

Burning fire in city (Photo- Patrika)

वहीं लोग भी ठंड से बचने के लिए दिनभर में जहां गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं, वहीं अपने-अपने घरों में अलाव और रूम हीटर का भी सहारा ले रहे हैं।

Updated on:
30 Dec 2025, 6:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dilapidated Road: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने NH कार्यालय का किया घेराव, कहा- जब टेंडर हो गया है तो क्यों नहीं बना रहे जर्जर सडक़ें?

Surguja Land Fraud: राजस्व मंडल बिलासपुर के फर्जी आदेश से अपने नाम कराना चाहता था 2.86 हेक्टेयर जमीन, 1 गिरफ्तार, दूसरा फरार

Cold in Surguja: सरगुजा में पडऩे लगी कड़ाके की ठंड, पारा पहुंचा 9 डिग्री, रातभर खुले आसमान के नीचे सोए युवक की मौत

Ambikapur News: मां ने बेटे की मौत को बताया हत्या, आईजी से कहा- दोस्त शिवम बार-बार बदल रहा बयान, पुलिस ने नहीं की सही जांच

Ambikapur Fraud Case: मोबाइल हैंग होते ही खाते से गायब हो गए 1.12 लाख रुपए, महामाया मंदिर में है सिक्योरिटी गार्ड