अंबिकापुर

CG Flights: दिसंबर माह में शुरू होगी सरगुजा से रेगुलर फ्लाइट, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

CG Flights: छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बुधवार को पीजी कॉलेज में आयोजित चतुर्थ राज्य स्तरीय एकलव्य आदर्श विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कहा दिसंबर माह में सरगुजा से नियमित उड़ान सेवा शुरू होने की संभावना है।
less than 1 minute read
CG Flights
CG Flights

CG Flights: सरगुजा संभाग को हवाई रूट से जोड़ने एयरपोर्ट का निर्माण किया गया और इसी कड़ी में दिसंबर माह में सरगुजा से नियमित उड़ान सेवा शुरू होने की संभावना है। उक्त बातें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बुधवार को पीजी कॉलेज में आयोजित चतुर्थ राज्य स्तरीय एकलव्य आदर्श विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कहीं। स्वास्थ्य मंत्री कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

उन्होंने आगे कहा कि शासन द्वारा किसानों के हित में प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 3100 रुपए में धान खरीदी की जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए पारिश्रमिक भुगतान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरगुजा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु मेडिकल कॉलेज भवन के शेष निर्माण हेतु 109 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। जायसवाल ने यह भी बताया कि जिले में स्वीकृत मल्टी सुपर स्पेशयिलिटी अस्पताल का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रतिबद्ध हैं। हम सब मिलकर अपने प्रदेश को संवारने का कार्य करें।

Updated on:
28 Nov 2024 01:58 pm
Published on:
28 Nov 2024 01:58 pm
Also Read
View All
Surguja News: छात्राएं रोती हुईं बोलीं- हॉस्टल की गार्ड हमसे धुलवाती है वर्दी, रात में करवाती है मालिश, देती है धमकी

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video

Surguja Crime News: नहीं पकड़े गए 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाइगीरी के आरोपी, व्यापारियों का थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरु

Ambikapur News: अभाविप ने कुलपति पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- ये VC बनने के लायक ही नहीं, हमारी सरकार की भी है गलती

Ambikapur News: आरक्षक की मौत के 37 दिन बाद ‘आयुष्मान सारथी’ से आया मैसेज, आप स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं, पत्नी बोली- कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए