अंबिकापुर

Road accident: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे 2 बाइक में सवार 4 युवकों की मौत, पसरा मातम

Road accident: दो अलग-अलग सडक़ हादसे में 4 युवकों की चली गई जान, पहली घटना सरगुजा व दूसरी घटना बलरामपुर जिले में हुई, तेज रफ्तार बन रहे दुर्घटना के कारण

2 min read
Dead body

अंबिकापुर. सरगुजा व बलरामपुर जिले में हुए दो अलग-अलग सडक़ हादसे (Road accident) में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग एनएच-130 स्थित नावापारा चौक के पास बुधवार की रात करीब 12 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों शादी में शामिल होने जा रहे थे।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहनपुर निवासी शंकर राम 20 वर्ष और लक्ष्मण राम 19 साल दोनों बुधवार की रात करीब 12 बजे शादी समारोह में शामिल होने ग्राम अमगसी बनखेता जाने के लिए निकले थे।

दोनों जैसे ही नावापारा चौक में नेशनल हाइवे 130 पर पहुंचे, अज्ञात वाहन वाहन (Road accident) ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर कार दी। इससे दोनों युवक बाइक से उछलकर सडक़ पर गिर गए।

Dead body of young man

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल (Road accident) हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पंहुची और दोनों घायलों को 112 की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार घटना (Road accident) देर रात की है। मृतक दोनों युवक आपस में रिश्तेदार थे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।

Road accident: तेज रफ्तार बन रहे दुर्घटना के कारण

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना (Road accident) का मुख्य कारण तेज रफ्तार है। लोग वाहन को काफी तेज गति से चला रहे हैं। नवापारा के पास हुए हादसे का भी मुख्य कारण तेज रफ्तार है। बाइक की भी गति काफी तेज थी। इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर से दोनों युवकों की मौत हो गई।

रिश्तेदारी में आए 2 युवकों की हादसे में मौत

इधर उत्तर प्रदेश के बभनी थाना अंतर्गत ग्राम सामोबांध पोंगा निवासी राजकुमार पण्डो पिता स्व. रामजीत पण्डो 35 वर्ष की इलाज के दौरान मौत (Road accident) हो गई। पुलिस ने बताया मृतक राजकुमार पण्डो बाइक से रिश्तेदारी में चूनापाथर से डिण्डो थाना क्षेत्र के ग्राम डुगरू बारात में शामिल होने 22 अप्रैल को आया था। उसके साथ बाइक में अरविन्द व एक अन्य युवक भी सवार थे।

सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम सतवाही में इन्हें अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर (Road accident) मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। अरविन्द और राजकुमार को प्राथमिक चिकित्सा के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था, यहां इलाज के दौरान 23 अप्रैल की शाम 4.30 बजे राजकुमार की भी मौत हो गई।

Published on:
24 Apr 2025 08:21 pm
Also Read
View All
Road accident: मिनी ट्रक की चपेट में आ गए बाइक सवार, सिर पर पहिया चढऩे से 1 युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

Liquor smuggling in Car: Video: प्रेस लिखी लग्जरी कार से की जा रही थी शराब की तस्करी, 1 गिरफ्तार, अंधेरे में एक फरार

FIR against retired DC: रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो पर एफआईआर, घर पर करा रहे थे धर्मसभा, हिंदू संगठन ने दी सूचना

Republic Day 2026: अंबिकापुर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बलरामपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व सूरजपुर में सांसद चिंतामणि करेंगे ध्वजारोहण

Knife attack: भाई का बदला लेने ऑनलाइन 1 फीट का मंगाया चाकू, फिर युवक के पेट में घोंपा, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

अगली खबर