इसमें जुबारो की भूमि की फर्जी रजिस्ट्री को निरस्त करने, मृतक के परिजन को 2 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, ग्राम भेस्की, बरियों, बघिमा, घोरघड़ी व डिगनगर में संचालित सभी क्रशरों की जांच करने एवं विनोद अग्रवाल उर्फ मघु द्वारा ग्राम भेस्की के सोमर साय, चमार साय, गोंडन, भोला बैगा, कुबेर, कमला देवी, भिखारी राम, कुंवर साय व अन्य के नाम पर कराई गई फर्जी सभी रजिस्ट्री को निरस्त करने तथा फर्जी रजिस्ट्री में शामिल सभी लोगों पर केस दर्ज करने की मांग रखी गई है।